Live Story Time
Tundla (Firozabad), Uttar Pradesh, India, Bharat. भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की 100 वीं जन्म जयंती पर राज्यसभा सांसद नवीन जैन फिरोजाबाद जिले के टूंडला नगर पहुंचे। हाथ में तख्ती लेकर सुशासन यात्रा निकाली। अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहें, जय श्रीराम, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, नवीन जैन जिंदाबाद के नारों से एटा रोड गूंज उठा। तख्तियों पर अटल जी का वादा- मोदी जी का इरादा, सबका साथ सबक विकास- अटल जी का सपना मोदी जी का विकास जैसे नारे लिखे हुए थे।

टूंडला तहसील परिसर में सुशासन यात्रा के साथ पहुंचे राज्यसभा सांसद नवीन जैन।
सुशासन यात्रा में ताशों के बीच सांसद नवीन जैन भी हाथ उठाकर नारेबाजी करते दिखे। उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, भाजयुमो के नगर अध्यक्ष आकाश शर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष दिनेश गुप्ता समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जोश के साथ चल रहे थे। भाजपा जिला शिविर कार्यालय से शुरू हुई सुशासन यात्रा तहसील टूंडला कार्यालय तक पहुंची। तहसीस परिसर में एक बार फिर जमकर नारेबाजी हुई। यहां से लौटकर यह यात्रा जिला कार्यालय आई।

सांसद नवीन जैन न जिला कार्यालय पर अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यों पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का फीता खोलकर शुभारंभ किया। अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। अटल जी का चित्र गुलाब के पुष्पों से सुसज्जित था। फिर मंच सज गया। यहां मंडल चौपाल आयोजित की गई। टूंडला मंडल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। अधिसंख्या युवा कार्यकर्ता थे।

सांसद नवीन जैन ने बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अटल जी के सुशासन के बारे में अवगत कराया। सांसद नवीन जैन ने कहा कि अटल जी ने राजनीति में शुचिता कायम की। उस समय भी संसद में कटाक्ष, आरोप-प्रत्यारोप हुआ करते थे लेकिन सबकी वाणी में शालीनता थी। इस संबंध में लालू यादव द्वारा अटल जी पर किए गए व्यंग्य का उदाहरण दिया। अटल जी विपक्षियों पर भी रेशम की पोटली में भरकर व्यंग्य किया करते थे। पहले का विपक्ष इतना गिरा हुआ नहीं था जितना वर्तमान समय में हो गया है। आज कांग्रेस के राहुल गांधी ने शालीनता छोड़कर झूठ की राजनीति शुरू कर दी है और इसी कारण संसद की गरिमा भी गिर रही है। जो लोग राजनीति को सेवा मानकर आए हुए हैं उन सबका मन दुखी है। सांसद जैन ने कहा कि सभी कार्यकर्ता हम सबके प्रेरक श्री अटल बिहारी वाजपेई के साहित्य का अध्ययन करें और सीखें कैसे पक्ष-विपक्ष को साथ लेकर देश और समाज की सेवा की जा सकती है।

सांसद नवीन जैन ने अटल जी के साथ कार्य करने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ता राहुल सिंह चौहान व अवधेश पालीवाल को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का समापन जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने आए हुए नगर के सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त कर किया। उन्होंने बताया कि जिले के सभी 17 मंडलों पर इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित हुए।

इससे पूर्व टूंडला चौराहा पर सांस नवीन जैन का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें हाथों-हाथ लिया।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष हनुमंत बघेल, जिला उपाध्यक्ष नीलम दिवाकर, भाजयुमो जिला अध्यक्ष आकाश शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष भंवर सिंह, शिव शंकर शर्मा, पचोखरा मंडल प्रभारी वीरेन्द्र प्रताप सिंह, टूंडला नगर अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, सचिन जैन, रितेश नंदवंशी, मुकेश धामा, अतुल प्रताप जादौन, गौरव सिसौदिया, सुरेंद्र सिंह, राजीव श्रीवास्तव, गुड्डा दीक्षित, कौशल तिवारी, मनप्रीत सिंह कीर, शशांक प्रताप सिंह, अनंत प्रताप सिंह, दीपक ठैनुआं, हनी जादौन, राहुल चक, लीना मदान, पूजा गुप्ता आदि कार्यकर्ताओं की उपस्थित उल्लेखनीय रही।
अगर आप लाइफ स्टाइल और खान-पान बदलकर बिना दवा के स्वस्थ रहना चाहते हैं तो कॉल करें- 9412652233, 8279625939
- धीरज सिंह: जाफराबाद के भविष्य का रास्ता युवाओं के विकास से - October 2, 2026
- पिंक पावर रन 3.0 का भव्य आयोजन: अभिनेता दारासिंग खुराना और ओलंपिक बॉक्सर विजेंदर सिंह ने फिटनेस और महिला स्वास्थ्य के संदेश के साथ लिया हिस्सा - October 2, 2026
- श्री रामलीला महोत्सव 2026: “भए प्रगट कृपाला, दीन दयाला…” के जयघोष से गूंजी अयोध्या, कौशल्या के आंगन में प्रकटे रघुनंदन - October 2, 2026