mahendra kumar

एक अगस्त को एक लाख स्थानों पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ इस तरह होगा कि लोग देखते रह जाएंगे

Education/job REGIONAL

Agra, Uttar Pradesh, India. राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश में एक लाख स्थानों पर आजादी का अमृत महोत्सव के तहत कार्यक्रम करने जा रहा है। इसके तहत आगरा मंडल में होने वाले कार्यक्रमों के लिए ‘‘मण्डलीय प्रशिक्षण शिविर, अभ्यास वर्ग और समीक्षा बैठक’’ आयोजित की गई।  ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ की तैयारी, रूपरेखा और कार्ययोजना के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उ0प्र0 के आगरा मण्डल का डॉ. बी0आर0 आंबेडकर विश्वविद्यालय के ‘‘इन्स्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एवं होटल मैनेजमेन्ट के ‘‘संस्कृति भवन’’ के सभागार में यह कार्यक्रम हुआ। कार्यकर्ताओं से कहा गया कि कार्यक्रम इस तरह से कराए जाएं कि लोग देखते रह जाएं। गांव-गांव में देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत कार्यक्रम हों। शहीदों के परिजनों को बुलाया जाए। उनका सम्मान किया जाए। जुलूस निकाला जाए। यह आजादी का उत्सव है। इसेक माध्यम से नौजवानों को जानकार दी जाए कि भारत को अंग्रजों के चंगुल से आजाद कराने में कितनी कुर्बानियां दी गई हैं। महासंघ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मला यादव ने अध्यक्षता की।

 

dr devi singh narwar
संबोधित करते डॉ. देवी सिंह नरवार।

 

बैठक में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के उच्च शिक्षा संवर्ग के प्रभारी तथा राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड के प्रभारी महेन्द्र कुमार ने स्वतन्त्रता के अमृत महोत्सव समारोह की रूपरेखा व कार्यक्रम पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूर्ण मनोयोग, उत्साह और पूरी ऊर्जा से अमृत महोत्सव के कार्यक्रम मण्डल के प्राथमिक से उच्च शिक्षा संस्थानों में सम्पन्न करायें। इसके लिए क्षेत्रवार टोलियाँ का गठन करें तथा कार्य का विभाजन करें। साथ ही राष्ट्र भक्ति और देश-भक्ति को जाग्रत करने वाले विषयों पर कार्यक्रम आयोजित करायें। इसी क्रम में उन्होंने स्वतन्त्रता आन्दोलन के सेनानियों के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि 1857 की आजादी की प्रथम क्रांति में तीन लाख से अधिक भारतीयों की हत्या की गई। कार्यक्रमों के दौरान यह भी बताया जाए कि 75 साल में हमने क्या खोया और क्या पाया?

 

महासंघ की प्रदेश अध्यक्षा डॉ0 निर्मला यादव ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम दिखने भी चाहिए। पूरे गांव में रैलियां निकालें। बैनर और भारत मात्रा का चित्र लगाया जाए। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के बैनर तले ही कार्यक्रम हों।

rashtrika shaikshik mahasangh
अभ्यासवर्ग में उपस्थित महासंघ के पदाधिकारी

महासंघ के प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. देवी सिंह नरवार ने कहा– मैं 45 साल से शिक्षकों के लिए कार्य कर रहा हूँ। जब मैंने 500 स्थानों पर कार्यक्रम कराने की बात कही तो मुझसे कहा कि जब बैठक में पांच लोग हैं तो 500 स्थानों पर कार्यक्रम कैसे हो सकता है। इसे मैंने चुनौती के रूप में लिया। आगरा और अलीगढ़ मंडल में 5000 स्थानों पर कार्यक्रम होंगे। इसके लिए शिक्षा अधिकारियों ने आदेश जारी कर दिए हैं। जब उन्होंने आदेश और विद्यालयों की सूची दिखाई तो हर कोई ताली बजाने लगा। सेंट जॉन्स कॉलेज में संगोष्ठी होगी। जेएस यूनिवर्सिटी शिकोहाबाद में भी कार्यक्रम होंगे। उन्होंने पदाधिकारियों के सम्मान में काव्यपाठ करके सबका दिल जीत लिया।

 

महासंघ उच्च संवर्ग के प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर लवकुश मिश्रा ने भारत की गौरवगाथा को याद दिलाते हुए बताया कि देश के शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी अर्पित होगी, जब हम भारत को एक गौरवशाली राष्ट्र बनाकर विश्व शुरू के रूप में प्रति स्थापित कर सकेंगे। ऐसा तभी सम्भव है जब भावी पीढ़ी संस्कारित बने और देश भक्ति की भावना से ओत प्रोत हो।

 

महासंघ के प्रदेश संयुक्त महामंत्री डॉ. कमल कौशिक ने कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण पर जोर दिया। कहा कि कार्यकर्ताओं को निष्ठावान, समर्पित व संघर्षशील होना चाहिए। इससे संगठन अन्य शिक्षक संगठनों से अपनी अलग पहचान बना लेता है।

rashtrika shaikshik mahasangh members
अभ्यास वर्ग में महिला पदाधिकारियों ने भी भाग लिया।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्राथमिक संवर्ग के प्रदेश महामंत्री भगवती सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला।पूरे देश में एक साथ एक अगस्त को एक लाख स्थानों पर होने जा रहे अमृत महोत्सव समारोहों की तैयारी की समीक्षा की।

 

महासंघ के प्राथमिक संवर्ग के मण्डल अध्यक्ष रमेश सिंह यादव ने ऐलान किया कि आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी जनपदों के अधिकांश प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में एक अगस्त को अमृत महोत्सव के कार्यक्रम भव्यता व सादगी से कराये जाएंगे। सूची प्रदेश अध्यक्ष को सौंपी।

 

अभ्यास वर्ग में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार वशिष्ठ, मण्डल महामंत्री सोनल शर्मा, मण्डल उपाध्यक्ष श्री वीरेन्द्र कुशवाह, जिलाध्यक्ष मथुरा अंजना शर्मा, जिला महामंत्री (आगरा) डॉ0 योगेन्द्र सिंह, महामंत्री इन्द्रपाल सिंह, हेमराज सिंह, जिलाध्यक्ष, फिरोजाबाद डॉ. अबोध चतुर्वेदी, संयुक्त मंत्री सुभाष यादव, मनोज यादव (मैनपुरी), पूनम कारीरा, अतेन्द्र मलिक, शिवशंकर यादव संयोजक, डॉ. मनोज परिहार, तिलक पाल चाहर जिलाध्यक्ष प्राथमिक आगरा, रानी परिहार, रीना सिंह, पूर्व मण्डलीय महामंत्री आगरा शीलेन्द्र कुमार शर्मा आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।

 

कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक संवर्ग के मण्डलीय अध्यक्ष श्री रमेश सिंह यादव ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन दिया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर और उसके सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित किया गया। तत्पश्चात् सभी अतिथियों का शाल ओढ़ाकर, माल्यार्पण कर तथा राधाकृष्ण की मूर्ति भेंट कर सम्मान किया गया।

 

Dr. Bhanu Pratap Singh