पंजाब के बाद दिल्ली में भी अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने के AAP के ऐलान पर अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
खरगे ने कहा है कि मोदी सरकार को हराने की खातिर इंडिया गठबंधन तैयार हो रहा है। कहीं पर गठबंधन ठीक है, कहीं पर मिलाप नहीं हो पा रहा। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि यह समझ कर चलो कि हमको लड़ना है। अकेले ही लड़ना है। आखिरी तक लड़ना है और विजय हासिल करनी है। कोई आया तो ठीक, नहीं आया तो ठीक। हमने यह फैसला पूरे देश में लिया है। केवल पंजाब या दिल्ली की बात नहीं है। आपको मजबूती से लड़ना है।
लोगों से मिलना होगा… तभी जीत संभव
मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस कार्यकताओं को जीतना है तो मैदान में उतरना होगा। लोगों से मिलना होगा। उनकी गलतफहमी को दूर करना होगा। उन्होंने पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग से कहा कि बैठक होती रहेंगी। सबसे पहले लोगों को बीच जाना होगा। उनसे बात करना होगा। लोगों को यह बताना होगा कि हमने क्या किया और मोदी सरकार ने क्या किया।
दरअसल, पंजाब के खन्ना में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान ने शनिवार को पंजाब की 13 और चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। अब एक दिन बाद केजरीवाल ने दिल्ली की भी सभी सातों सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया।
लुधियाना जिले के समराला में रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी अकेले दम पर चुनाव लड़ने की बात कह दी। यह पहली बार है जब कांग्रेस हाईकमान ने आप के साथ गठबंधन के बीच पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने की बात कही। हालांकि पंजाब कांग्रेस के कई नेता आप के साथ गठबंधन नहीं करने की बात हाईकमान तक पहुंचा चुके हैं। उनका मानना है कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को ही इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है।
-एजेंसी
- बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जे एन टंडन ने अपने पिता कामरेड महादेव नारायण टंडन के बारे में यह क्या कह दिया - April 28, 2026
- जनतंत्र में शिक्षा शास्त्र: लोकतंत्र के प्रहरी तैयार करने का ऐतिहासिक संकल्प, महादेव नारायण टंडन को श्रद्धांजलि - April 28, 2026
- गाय को राष्ट्र माता घोषित कराने के लिए एक ही दिन 5000 तहसीलदारों को ज्ञापन - April 28, 2026