भुगतान समाधान प्रदाता ओमनीकार्ड ने रविवार को कहा कि उसने ई-वॉलेट के जरिये किसी भी एटीएम से नकदी निकासी की सुविधा शुरू की है।
कंपनी ने दावा किया कि हाल में वह भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से लाइसेंस प्राप्त ऐसा पहला पीपीआई (प्रीपेड इंस्ट्रूमेंट) बना है जिसने देश में किसी भी एटीएम से रूपे कार्ड के जरिये नकदी निकालने की सुविधा दी है।
इससे पहले आरबीआई ने गैर-बैंकिंग लाइसेंस रखने वाले प्रतिष्ठानों को डिजिटल वॉलेट से नकदी निकालने की सुविधा देने की मंजूरी दी थी।
कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘ओमनीकार्ड उपभोक्ता अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी एटीएम से पैसा निकाल सकंगे। इसमें कार्ड चोरी होने या कार्ड के क्लोन बनने जैसी धोखाधड़ी का खतरा भी नहीं होगा।’’
ओमनीकार्ड के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) संजीव पांडेय ने कहा कि वे उपयोगकर्ताओं को एक वैकल्पिक मंच उपलब्ध करवाते हैं जहां वे अपने बैंक खाते सुरक्षित रख सकते हैं, इसमें रूपे कार्ड या यूपीआई से जुड़े डिजिटल वॉलेट का उपयोग किया जाता है।
ओमनीकार्ड रूपे सुविधायुक्त प्रीपेड कार्ड है जिसका मोबाइल ऐप भी है।
-एजेंसियां
- ताज से आगे की सोच: ‘आगरा बियॉन्ड ताज’ में विशेषज्ञों ने खींचा भविष्य का खाका, अध्यात्म और विरासत का होगा संगम - February 24, 2026
- Agra News: हाथियों की सेहत संवारेंगे दुनिया भर के विशेषज्ञ, वाइल्डलाइफ एसओएस की पांच दिवसीय इंटरनेशनल वर्कशॉप शुरू - February 24, 2026
- शंकराचार्य का ‘फोटो’ धमाका: IPS अजय पाल और आशुतोष की केक काटते तस्वीर दिखाई, महाराज बोले- AI जनरेटेड है - February 24, 2026