राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने आज 02 मई, 2024 को राष्ट्रीय पात्रता- सह-प्रवेश परीक्षा या NEET यूजी के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- Exams.nta.ac.in/NEET/ के माध्यम से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, “राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी 05 मई 2024 (रविवार) को दोपहर 02:00 बजे से सायं 05:20 बजे तक (भारतीय मानक समय) भारत के बाहर के 14 शहरों सहित देश भर के 557 शहरों में स्थित विभिन्न केंद्रों पर 24 लाख से अधिक उम्मीदवारों के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा NEET (UG)- 2024 आयोजित करेगा।”
परीक्षा का समय
परीक्षा 5 मई 2024 को आयोजित होने वाली है। परीक्षा दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.20 बजे तक आयोजित की जाएगी। NEET UG 2024 13 भाषाओं यानी असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित किया जाएगा।
यदि किसी उम्मीदवार को नीट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई कठिनाई आती है, तो वह 011-40759000 पर एनटीए से संपर्क कर सकता है। इसके
अलावा उम्मीदवार [email protected] पर ई-मेल भी भेज सकते हैं।
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- (Exams.nta.ac.in.) पर जाएं।
होमपेज पर NEET UG एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
एडमिट कार्ड जांचें और डाउनलोड करें।
अंत में एडमिट कार्ड का एक प्रिंट आउट जरूर लें।
-एजेंसी
- अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद: सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला, स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग वाली याचिका दाखिल - June 15, 2026
- विपक्ष चाहे किसी से भी हाथ मिला ले यूपी में कमल ही खिलेगा: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद - June 15, 2026
- यूपी की सियासत में जुबानी जंग तेज: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का राहुल-अखिलेश पर बड़ा हमला, कहा- मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं विपक्षी नेता - June 15, 2026