सहारनपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “मुझे याद है कि जब सहारनपुर को मजहबी उन्माद का केंद्र बना दिया गया था। जब कांवड यात्रा पर बैन लगता था तब तो जातिवादी संगठन नहीं आता था। सबके मुंह सिल दिए जाते थे। प्रदेश में पहले माफिया सिर ऊंचा करके घूमते थे। छोटी-छोटी बातों पर दंगा होता था। अब दंगा करने वाले खुद ही कहते हैं कि दंगा नहीं करेंगे। यदि वे दंगा करते हैं तो उन्हें पकड़कर उल्टा लटकाकर मिर्ची का छोंका लगा देते हैं।”
दिल्ली से देहरादून तक ग्रीन एक्सप्रेस-वे
उन्होंने कहा कि सहारनपुर विकास की धारा के साथ जुड़कर विकसित भारत के सपने को पूरा कर रहा है। दिल्ली से देहरादून के बीच ग्रीन एक्सप्रेस-वे बन रहा है। इस विकास की गति को जारी रखना है। सहारनपुर पर मां गंगा और यमुना की कृपा है। यहां का किसान, हस्तशिल्प और कारीगरी दूर तक मशहूर है। हमारे लिए 140 करोड़ का भारत ही मोदी का परिवार है।
कुछ लोग जाति के नाम पर बरगलाएंगे
उन्होंने कहा कि कुछ लाेग जाति के नाम पर बरगलाएंगे, लेकिन, जब जाति पर संकट आएगा तो यह सब लोग गायब हो जाएंगे। दंगा भड़काने वाले आज जातियों का इस्तेमाल करने का प्रयास कर रहे हैं। हमारी सरकार ने दंगा मुक्त माहौल दिया है। कर्फ्यू मुक्त प्रदेश दिया है। दंगा करने वालों की गर्मी को शांत करने का काम किया है।
-एजेंसी
- होली पर ‘हुड़दंग’: आगरा के सांधन में महिलाओं को जबरन रंग लगाने पर चले लाठी-डंडे, 3 घायल - March 5, 2026
- भीतरी आनंद का पर्व: दयालबाग में सात्विक जीवनशैली और ‘शब्द’ की गूँज के बीच मनाई गई आध्यात्मिक होली - March 5, 2026
- ढेरहन बाबू तारा में होली की धूम: भूषण फैमिली फाउंडेशन के मिलन समारोह में भजनों और रंगों की बरसी फुहार - March 5, 2026