नई दिल्ली: भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने देश की मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध और अपडेट करने के लिए एक बड़े अभियान की घोषणा की है। बिहार और उत्तर प्रदेश समेत 13 राज्यों के बाद, अब दिल्ली, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश सहित बाकी बचे 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अप्रैल महीने से एसआईआर (SIR) की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।
क्या है एसआईआर प्रक्रिया और आपकी जिम्मेदारी?
इस अभियान के तहत बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) आपके घर आकर मतदाता सूची में दर्ज सदस्यों की भौतिक जांच करेंगे। यदि बीएलओ आपके घर आते हैं, तो आपको निम्नलिखित दस्तावेज़ तैयार रखने होंगे:
परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड।
आयु प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र।
यदि कोई सदस्य 18 वर्ष का हो गया है, तो उसका नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म।
यदि फोटो पुरानी या धुंधली है, तो नई रंगीन फोटो।
इन गड़बड़ियों का होगा तुरंत समाधान:
एसआईआर प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची से उन लोगों के नाम हटाना है जिनकी मृत्यु हो चुकी है या जो दूसरी जगह शिफ्ट हो गए हैं। इसके अलावा, नाम, आयु और पते में सुधार के साथ-साथ खराब क्वालिटी वाली फोटो को बदलने की सुविधा भी मौके पर ही मिलेगी।
चुनाव आयोग का राज्यों को निर्देश:
आयोग ने सभी मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को नोटिफिकेशन जारी कर प्रारंभिक तैयारियां जल्द पूरी करने के निर्देश दिए हैं। दिल्ली, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, ओडिशा, तेलंगाना, कर्नाटक और महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्यों में अप्रैल से यह महा-अभियान शुरू होगा।
- Agra News: परिवहन विभाग की सहकारी समिति में 61 लाख की बड़ी हेराफेरी, सचिव सहित 3 पर FIR - February 20, 2026
- भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस का हंगामा: AI समिट में मची अफरा-तफरी, सीएम योगी बोले- अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस - February 20, 2026
- सुल्तानपुर कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद रामचेत मोची की दुकान पर पहुंचे राहुल गांधी, परिवार को बंधाया ढांढस - February 20, 2026