चित्रकूट जिला जेल रगौली में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बंद विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी निकहत अंसारी को चोरी छिपे जेल में मिलने के लिए जाती है जिसके लिए उन्हें अब गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि निकहत की अब्बास से जेलर के पास वाले कमरे में मुलाकात करवाई जा रही थी. जिसके बाद पुलिस ने तलाशी शुरू की तो महिला से मोबाइल, कैश और अवैध वस्तुओं को बरामद किया है.
जेल प्रशासन की मदद से होती है एंट्री
बताया जा रहा है कि अब्बास, निकहत और जेलर समेत 7 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया गया है. सूत्रों के मुताबिक निकहत अंसारी अपने पति से मिलने के लिए जेल प्रशासन सांठ-गांठ करके पहुंचती थी. फिलहाल पुलिस ने निकहत को गिरफ्तार कर गुप्त जगह पर रखा है. कोई भी अधिकारी अभी आधिकारिक रूप से बोलने को तैयार नहीं है. बता दें कि रंगौली थाने के कोतवाली कर्वी पुलिस के प्रभारी श्याम देव सिंह ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करवाई थी.
पत्नी के मोबाइल से गवाहों को धमकाता है अब्बास
पुलिस प्रभारी के मुताबिक, चित्रकूट जेल में बंद कुख्यात मुख्तार अंसारी का बेटा विधायक अब्बास अंसारी से निकहत रोज सुबह करीब 11 बजे मिलने के लिए पिछले कुछ दिनों से जेल जा रही थी और 3-4 घंटे जेल में बिताकर जाती थी. बताया जा रहा है कि अब्बास अपनी पत्नी के मोबाइल से जितने गवाह और अभियोजन से जुड़े अधिकारियों को धमकाता है और पैसे मांगता है. अब्बास के लोग ही उन्हीं आदमियों से पैसे वसूलकर उस तक पहुंचाते थे.
- Agra News: पंचेश्वर महादेव मंदिर में गूंजेंगे भागवत के स्वर, 1 जून से शुरू होगा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव - May 30, 2026
- यूपी में खाकी अपने घर में ही असुरक्षित, महिला दरोगा का ससुर पर दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, पति व ससुरालियों पर जहर खिलाने और जानलेवा हमले का दावा - May 29, 2026
- यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: योगी सरकार ने किए कई वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले, प्रयागराज और मिर्जापुर समेत कई जिलों के बदले अधिकारी - May 29, 2026