यदि सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक या उच्चतर डिग्री के छात्र हैं और अंतिम वर्ष हैं तथा किसी प्रतिष्ठित संस्थान में इंटर्नशिप करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण NHAI द्वारा सिविल इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए छह माह का इटर्नशिप ऑफर किया जा रहा है। किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य तकनीकी उच्च शिक्षा संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक (बैचलर्स) या परास्नातक (मास्टर्स) के छात्र-छात्राएं इस इटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। स्नातक स्तर के छात्रों को 10 हजार रुपये प्रतिमाह और परास्नातक कर रहे छात्रों को 15 हजार रुपये प्रतिमाह का स्टाइपेंड दिया जाएगा।
कहां और कैसे करें आवेदन?
NHAI में इंटर्नशिप के लिए आवेदन के इच्छुक व योग्य उम्मीदवार अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) के इंटर्नशिप पोर्टल internship.aicte-india.org पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 15 जुलाई 2022 निर्धारित की गई है।
बता दें कि वर्ष 2017 से इंजीनियरिंग के छात्रों के लिए इंटर्नशिप अनिवार्य कर दी गई है। इसके बाद से 50 हजार से अधिक कंपनियों ने इंटर्नशिप देने के लिए एआईसीटीई के साथ समझौता किया है। दूसरी तरफ इस वर्ष के बजट में केंद्र सरकार ने छात्रों को उद्योगो में उभरते ट्रेंड को समझने के लिए अधिक से अधिक इंटर्नशिप को बढ़ावा देने पर जोर दिया है।
NHAI इंटर्नशिप के बारे में
NHAI इंटर्नशिप के दौरान छात्र अपने संबंधित डोमेन में राजमार्ग और परिवहन क्षेत्र में नवीनतम रुझानों से परिचित हो सकेंगे। इससे उद्योगों को भी बेहतर मैनपॉवर आगे चलकर मिल सकेगी। इंटर्न को भारत सरकार की सरकारी कामकाज और विकास नीतियों के बारे में जानने का अवसर मिलेगा।
-एजेंसियां
- केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा, जनसंदेश टाइम्स अखबार के अवॉर्ड आगरा के पदमश्री, शिक्षाविदों को दिया बड़ा काम - September 28, 2025
- NTPC ने शुरू की रिक्त 114 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया - December 14, 2023
- यूपी पुलिस में 62 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की आवेदन प्रक्रिया जनवरी से - December 13, 2023