नीम की पत्तियों का सेवन करने से शरीर कई बीमारियों से बचा रह सकता है। अगर आपको अपनी इम्यूनिटी बढ़ानी है तो आज ही घर पर नीम की चटनी बनाएं।
नीम की पत्तियां हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद हैं। यह शरीर में सूजन को कम करने में मदद करती हैं, लिवर और हृदय को स्वस्थ्य रखती हैं और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाती हैं। बहुत से लोग नीम की पत्तियों को उसके कड़वे स्वाद की वजह से नहीं खाते मगर आयुर्वेद के अनुसार रोज सुबह खाली पेट नीम का सेवन करने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता तो बढ़ती ही है साथ ही शारीरिक विकारों को दूर करने में भी मदद मिलती है।
चैत्र के मौसम में बैक्टीरियल इंफेक्शन की गुंजाइश ज्यादा होती है और नीम में पाए जाने वाले एंटीबैक्टिरियल गुणों की वजह से इसे सदियों से कई तरह के रोगों को दूर करने के लिए इस्तेमाल किया आता जा रहा है। यदि आप नीम के पत्तों का सेवन किसी कारण नहीं कर सकते हैं तो उसे चटनी के रूप में खा सकते हैं। नीम की चटनी को रोज सुबह खाने से आप तमाम तरह के वायरस और बैक्टीरिया से बच सकते हैं।
नीम के अर्क में डायबीटीज, बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने के गुण पाए जाते हैं। नीम के तने, जड़, छाल और कच्चे फलों में शक्ति-वर्धक और मियादी रोगों से लड़ने का गुण भी पाया जाता है। नीम प्राकृतिक एंटी ऑक्सीडेंट से तो भरपूर है ही साथ ही इसमें जड़ीबूटी के गुण भी हैं। नीम शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करती हैं, जिससे हमारा ब्लड सकुर्लेशन भी ठीक बना रहता है।
-एजेंसियां
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता: पिता ने किडनी दान कर बचाई बेटे की जान, दूसरा सफल ट्रांसप्लांट रहा कामयाब - October 11, 2026
- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: फतेहाबाद के पास डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत - October 11, 2026
- ताजमहल में पर्यटकों के बीच जमकर हुई हाथापाई: पैर पर पैर रखने के मामूली विवाद पर भिड़े राजस्थान के पर्यटक, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप - October 11, 2026