राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी NCP के मुखिया शरद पवार ने भारतीय जनता पार्टी और पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा हिटलर के जैसे काम कर रही है। बीजेपी के पास केवल गो मूत्र के अलावा कोई अन्य मुद्दा नहीं है। उन्होंने अपने संबोधन में आगे कहा कि पीएम मोदी केवल गारंटियां देते हैं, लेकिन उनकी कोई भी गारंटी पूरी नहीं होती है। प्राइवेटाइजेशन, गलत प्रचार फैलाना, मुस्लिम समुदाय के प्रति नफरत और आक्रामक राष्ट्रवाद – ये भाजपा के मूल एजेंडे हैं।
हिटलर की तरह काम कर रही बीजेपी
पवार ने कहा, ‘बीजेपी सत्ता में हैं, उन्होंने (बीजेपी) एक आक्रामक अभियान प्रणाली स्थापित की है। यह जर्मनी में हिटलर की प्रचार प्रणाली की तरह काम कर रही है। भाजपा केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, दिल्ली, पंजाब, पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में सत्ता से बाहर है। देश में भाजपा के लिए माहौल अनुकूल नहीं है। प्रधानमंत्री केवल गारंटी देते हैं, जो हैं कभी पूरा नहीं हुई।”
शरद के बयान पर संजय राउत का समर्थन
पवार के इस बयान पर शिवसेना नेता संजय राउत का जवाब आया है। उन्होंने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि पवार ने जो कुछ भी कहा, उसमें कुछ गलत नहीं है। देश साइंस, टेक्नोलॉजी और शिक्षा से आगे बढ़ेगा उन्नति करेगा। उन्होंने आगे कहा, अगर कोई इसका विरोध करता है तो इसका मतलब देश को 5000 साल पीछे ले जाने और धर्म के आधार पर लड़ाई पैदा करने के बारे में सोच रहा है।”
-एजेंसी
- लखनऊ में ईद की ‘सियासी गंगा-जमुनी तहजीब’: ऐशबाग ईदगाह पर एक साथ दिखे अखिलेश यादव और अजय राय, भाजपा नेता दिनेश शर्मा और रीता बहुगुणा भी पहुंचे - March 21, 2026
- आगरा में बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह: ‘असेम्बलिंग’ नहीं ‘मैन्युफैक्चरिंग’ पर दें जोर, $100 बिलियन निर्यात का लक्ष्य - March 21, 2026
- विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने किसानों को बांटे सम्मान पत्र; बोले- किसान की खुशहाली ही देश की प्रगति का आधार - March 21, 2026