पाकिस्तान में 8 फरवरी यानी कि अगले महीने चुनाव होने वाले वाले हैं। चुनाव में एक महीने से भी कम समय बाकी है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियाँ अपना पूरा जोर लगा रही हैं। चुनाव में जीत के लिए सभी जमकर प्रयास कर रहे हैं। पाकिस्तान के कई दिग्गज नेता भी चुनावी मैदान में हैं। इनमें देश के पूर्व पीएम नवाज़ शरीफ भी शामिल हैं।
नवाज़ आगामी चुनाव में मज़बूत दावेदार हैं और एक बार फिर पाकिस्तान का पीएम बनने की रेस में भी। इसके लिए नवाज़ रैलियाँ भी कर रहे हैं। ऐसी ही एक रैली में नवाज़ ने एक बड़ा बयान दिया है।
दुनिया में पिछड़ा पाकिस्तान, पटरी पर वापस लाना मुश्किल
नवाज़ ने हाल ही में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान की स्थिति बहुत ही ख़राब हो गई है। पाकिस्तान दुनिया में काफी पिछड़ गया है। साथ ही नवाज़ ने यह भी कहा कि पाकिस्तान की स्थिति इतनी ख़राब हो गई है कि उसे वापस पटरी पर लाना काफी मुश्किल है।
-एजेंसी
- बीटेक-एमटेक के बाद अब प्रशासनिक सेवा: आगरा की काव्या सिंह ने पहले ही प्रयास में पूरा किया अफसर बनने का सपना - March 30, 2026
- यूपी में गेहूं की सरकारी खरीद शुरू, ₹2585 की MSP और 48 घंटे में भुगतान का वादा - March 30, 2026
- व्यापारी महासम्मेलन: आगरा में गूंजी व्यापारियों की आवाज, ₹1 करोड़ के जीवन बीमा और शस्त्र लाइसेंस की उठी मांग - March 30, 2026