बीजेपी की फायरब्रांड नेता नवनीत राणा और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बीच जुबानी जंग जारी है। नवनीत राणा ने ओवैसी को एक बार फिर से चुनौती दी और ललकारते हुए कहा कि वह जब हैदराबाद आए तो वह उसे रोक कर दिखाएं। नवनीत राणा पर 10 मई को चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ।
नवनीत राणा ने अपने खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के एक दिन बाद 11 मई को भाजपा नेता नवनीत राणा ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को चुनौती दी कि जब वह हैदराबाद आएं तो उन्हें रोककर दिखाएं। उनकी टिप्पणी औवेसी के उस बयान की प्रतिक्रिया के रूप में आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके छोटे भाई अकबरुद्दीन ‘तोप’ हैं जिन्हें वे नियंत्रण में रख रहे हैं। बीजेपी नेता राणा ने कहा कि अब भारत में हर सड़क पर भक्त घूम रहे हैं और वे सजावट के लिए अपने घर के बाहर ऐसी तोपें रखते हैं।
राम भक्त और मोदी के शेर अब पूरे भारत में गली-गली घूम रहे हैं
राणा ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट की है जिसमें वह यह कहती हुई सुनी जा सकती हैं, “ओवैसी ने एक भाषण में कहा कि उन्होंने अपने भाई को नियंत्रण में रखा है और वह एक तोपची हैं। ऐसी तोपें हम सजावट के लिए अपने घर के बाहर रखते हैं। राम भक्त और मोदी जी के शेर अब पूरे भारत में गली-गली घूम रहे हैं। मैं हैदराबाद आ रही हूं, मैं देखना चाहूंगी कि मुझे कौन रोकता है?”
15 सेकंड के पुलिस हटे तो भाइयों को यह पता नहीं चलेगा…
इससे पहले राणा ने ओवैसी और उनके भाई पर हमला करते हुए कहा था कि अगर पुलिस को “15 सेकंड के लिए ड्यूटी से हटा दिया जाता है तो भाइयों को यह पता नहीं चलेगा कि वे कहां से आया था और कहां चला गया।” इस टिप्पणी की तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी और असदुद्दीन ओवैसी ने आलोचना की।
हैदराबाद को पाकिस्तान बनने से रोकेंगी माधवी लता
नवनीत राणा ने अपने भाषण में यह कहा था कि माधवी लता “निश्चित रूप से हैदराबाद को पाकिस्तान बनने से रोकेंगी” और दावा किया कि कांग्रेस या एआईएमआईएम के लिए मतदान करने वाला कोई भी व्यक्ति केवल पाकिस्तान के पक्ष में मतदान करेगा। नवनीत की इस बयान की भी विपक्षी नेताओं ने आलोचना की थी।
महाराष्ट्र के अमरावती से पूर्व निर्दलीय सांसद राणा पर हाल ही में यह कहने के लिए चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया गया था कि “कांग्रेस को वोट देना, पाकिस्तान के लिए वोट देना है”।
-एजेंसी
- आगरा में ‘बड़ा आदमी बनकर लौटेंगे’ पत्र लिखकर घर से भागे थे तीन बच्चे; पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद - October 19, 2026
- Agra News: कारोबार में निवेश का झांसा देकर हड़पे लाखों रुपये, रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने पीड़िता के साथ की अभद्रता और दी धमकी, शिकायत दर्ज - October 19, 2026
- 2027 के रण में उतरी बसपा; आगरा की एत्मादपुर सीट पर 22 नवंबर को होगी आकाश आनंद की बड़ी जनसभा, युवाओं पर खास फोकस - October 19, 2026