Agra, Uttar Pradesh, India. पूर्व सैनिक सेवा परिषद के जवानों एवं बच्चों के लिए नेशनल एडवेंचर फ़ाउंडेशन पश्चिमी उत्तर प्रदेश शाखा के द्वारा आगरा कैंट में पैरासेलिंग कराई गई। इस एडवेंचर एक्टिविटी में पूर्व सैनिकों के बच्चे तथा एडवेंचर प्रेमी युवाओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस एक्टिविटी में पैराशूट की मदद से तक़रीबन 300 फीट हवा में ऊपर उड़ने का आनंद लेने का अवसर मिला।
एडवेंचर एक्टिविटी के बारे में समझाया
नेशनल एडवेंचर फ़ाउंडेशन पश्चिमी उत्तर प्रदेश शाखा के निदेशक पैराशूट रेजिमेंट के अवकाश प्राप्त कर्नल सीके सिंह ने एडवेंचर एक्टिविटी के बारे में सबको समझाया। इसकी बारीकियों के बारे में भी बताया। सभी एडवेंचर प्रेमियों ने उत्साहवर्धक एक्टिविटी का आनंद उठाया। संख्या अधिक होने के कारण सबको उड़ान का अवसर नहीं मिल पाया। जो लोग रह गए हैं, उन्हें भविष्य में अवसर देने के बारे में कहा गया।
लीडरशिप क्वालिटी में योगदान
नेशनल एडवेंचर फ़ाउंडेशन की 35 शाखाएं अलग अलग प्रदेश में कार्यरत है। ये देश के युवाओं में जोश एवं लीडरशिप क्वालिटी में योगदान दे रही हैं। अखिल भारतीय पूर्व सेवा परिषद के देश में लगभग डेढ़ लाख सदस्य हैं। यह एक रजिस्टर्ड संस्था है और आर्मी से मान्यता प्राप्त है। यह संस्था पूर्व सैनिकों के हित के लिए कार्यरत है।
उल्लेखनीय उपस्थिति
आज के इस पैरासेलिंग कार्यक्रम में पूर्व सैनिक सेवा परिषद के आगरा के अध्यक्ष विंग कमांडर राजीव जुनेजा, सेक्रेटरी सुबेदार मेजर बरमेश्वर सिंह, सचिव सब मेजर नेत्रपपाल सिंह और लाल सिंह मौजूद रहे। एएएफ की उत्तर टीम में कर्नल सीके सिंहके साथ पंकज गर्ग, कैप्टन प्रेम सिंह भंडारी, कैप्टन मोहन सिंह, सूबेदार राजेंद्र सिंह, सरबजीत सिंह, प्राज्ञ पांडे एवं डॉक्टर जया सरकार मौजूद थे। पैरासेलिंग करने के बाद सभी युवाओं का जोश एवं आत्मविश्वास दोगुना हो गया। सभी ने इस प्रोग्राम को सराहा। मांग की कि ये कार्यक्रम लगातार किए जाएं।

- The reason Glorion Casino Game Thumbnails Load Fast Canada Impatient Tester - October 23, 2026
- Income Tax Organization Session MegaBlock Casino Game Financial Management in UK - October 23, 2026
- Les Jeux Premium en Direct avec Croupier au Spinaura Casino dans l’Hexagone - October 22, 2026