
आगरा। कस्बा खेरागढ़ स्थिति अग्रवाल भवन में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बबिता चौहान तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पंकजा शर्मा ने की।
भाजपा सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए 70 सालों में बहुत से प्रधानमंत्री आए और चले गए, पर नारी शक्ति के लिए जो काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया, वह किसी और प्रधानमंत्री ने नहीं किया।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम से देश की महिलाओं का सम्मान बढ़ा है। साथ ही संसद में उनकी भागीदारी अब बढ़ेगी।
सभी महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित करके लोकसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने के लिए केंद्र को धन्यवाद दिया।
नारी शक्ति वन्दन कार्यक्रम की संयोजिका भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष श्रीमती कृष्णा गर्ग ने आये हुए अतिथि और सभी मातृ शक्ति का आयोजन को सफल बनाने हेतु धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजिका संगीता शर्मा ने किया।
कार्यक्रम में सांसद राजकुमार चाहर,भाजपा जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाह,विधायक भगवान सिंह कुशवाह, ब्लॉक प्रमुख मंजू त्यागी, ब्लॉक प्रमुख अनिल सिकरवार,खेरागढ़ चेयरमैन सुधीर गर्ग,श्रीकांत त्यागी एवम जिले के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026