भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच राजकोट के मैदान पर खेला जाएगा, लेकिन इससे पहले ही इस स्टेडियम का नाम बदल दिया जाएगा।
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट से पहले सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम का नाम बदलकर पूर्व फर्स्ट क्लास खिलाड़ी और वरिष्ठ प्रशासक निरंजन शाह के नाम पर रखा जाएगा।
एससीए (SCA) की मीडिया विज्ञप्ति में कहा गया है कि भारत और इंग्लैंड के बीच 15 फरवरी से यहां शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट की पूर्व संध्या पर खंडेरी स्थित स्टेडियम का नाम बदलकर निरंजन शाह स्टेडियम कर दिया जाएगा। अपने पहले मैच की मेजबानी के 11 साल बाद स्टेडियम के नए नाम का अनावरण बीसीसीआई सचिव जय शाह द्वारा किया जाएगा।
निरंजन शाह ने खेले इतने फर्स्ट क्लास मैच
निरंजन शाह ने 1960 के दशक के मध्य से 1970 के दशक के तक सौराष्ट्र के लिए 12 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। वह देश के सबसे वरिष्ठ क्रिकेट प्रशासकों में से एक हैं और एससीए में लंबे समय से उनका प्रभाव जारी है। उनके बेटे और पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर जयदेव शाह स्थानीय क्रिकेट शासी निकाय के मौजूदा अध्यक्ष हैं।
जयदेव ने सौराष्ट्र की कप्तानी भी की और आईपीएल में खेला है। निरंजन शाह ने 12 फर्स्ट क्लास मैचों में 281 रन बनाए हैं।
– एजेंसी
- यूपी MLC चुनाव में 5 सीटों पर हार के बाद बोले डिप्टी CM केशव मौर्य: “सपा का खाता वहां खुला, जहां नहीं खुलना था” - October 28, 2026
- आगरा के पोइया घाट पर रिवर रैंचिंग कार्यक्रम: केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने यमुना में छोड़ीं 50 हजार मछलियां - October 28, 2026
- यूपी-सिंगापुर पार्टनरशिप को मिली नई रफ्तार: सीएम योगी ने लखनऊ में 14 सदस्यीय उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ की बैठक; एमओयू पर हुए हस्ताक्षर - October 28, 2026