धर्मेंद्र और हेमा माहिली के बेटी-दामाद ईशा देओल और भरत तख्तानी ने अपनी जिंदगी का बड़ा और अहम फैसला लिया है। शादी के 12 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया है। दोनों की ओर से एक आधिकारिक बयान भी जारी कर दिया गया है।
धर्मेंद्र और हेमा माहिली की बेटी एक्ट्रेस ईशा देओल ने 12 साल पहले बिजनेमैन भरत तख्तानी से शादी की थी। दोनों की शादीशुदा जिंदगी काफी अच्छी चल रही थी। सोशल मीडिया पर भी ईशा पति के साथ तस्वीरें साझा किया करती थीं, लेकिन अब दोनों के बीच पहले जैसा कुछ भी नहीं रहा है। दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है। ईशा देओल और भरत तख्तानी शादी के 12 साल बाद अलग हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ने आपसी सहमती से अलग होने का निर्णय लिया है।
जारी किया संयुक्त बयान
एक संयुक्त बयान में उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने रास्ते अलग करने का फैसला किया है। सामने आए बयान में कहा गया, ‘हमने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। हमारे जीवन में इस बदलाव के माध्यम से हमारे दो बच्चों का सर्वोत्तम हित और कल्याण हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और रहेगा। हम इस बात की सराहना करेंगे कि हमारी गोपनीयता का सम्मान किया जाए।’
दो बेटियों के हैं पेरेंट्स
आपको बता दें कि ईशा देओल ने जून 2012 में भरत से शादी की थी। यह शादी मुंबई के इस्कॉन मंदिर में बेहद सादगी से की गई थी। शादी के पांच साल बाद ये कपल एक बेटी राध्या के माता-पिता बने और फिर साल 2019 में ईशा ने अपनी दूसरी बेटी मिराया तख्तानी को जन्म दिया।
– एजेंसी
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026