
आगरा। देश का कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई अब सिर्फ पंजाब, हरियाणा या राजस्थान तक ही सीमित नहीं है। उसके गैंग की जड़ें अब यूपी में आगरा तक फैल चुकी हैं। ताजा मामला डौकी पुलिस की गिरफ्त में आए गोलू पंडित उर्फ मनंत का है, जो श्रीगंगानगर (राजस्थान) में एक व्यापारी पर फायरिंग के मामले में वांछित था। यह वही गोलू है जो आगरा के बाह क्षेत्र के महावीर नगर का रहने वाला है।
पुलिस को इस शूटर के पास से पिस्टल और दो मैगजीन भी बरामद हुई हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि वह लॉरेंस विश्नोई गैंग से सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है। राजस्थान पुलिस को इसकी लंबे समय से तलाश थी।
यह पहली बार नहीं है जब लॉरेंस विश्नोई गैंग का आगरा कनेक्शन सामने आया हो। करीब दो साल पहले बाह के जैतपुर से विश्नोई गैंग के दो शूटर पकड़े गए थे, जिन्होंने जयपुर के एक होटल में फायरिंग कर दहशत फैलाई थी। अब एक बार फिर उसी बाह क्षेत्र से जुड़े युवक का विश्नोई गैंग से ताल्लुक सामने आना पुलिस और खुफिया एजेंसियों के लिए चिंता का विषय बन गया है।
विश्लेषकों की मानें तो बाह क्षेत्र के कुछ युवा लॉरेंस गैंग के लिए शूटरों के रूप में भर्ती किए जा रहे हैं। गोलू पंडित की गिरफ्तारी इसी चेन का हिस्सा है।
इस गिरफ़्तारी ने न केवल राजस्थान बल्कि आगरा पुलिस के कान खड़े कर दिए हैं। अब लॉरेंस नेटवर्क की जड़ें उत्तर प्रदेश में कितनी गहरी हैं, इसकी पड़ताल तेज़ हो गई है।
- डॉक्टर अरुण चाइल्ड हॉस्पिटल आगरा के 25 साल: मुफ्त शिविर में उपहार और इलाज पाकर बच्चे खिलखिलाए, गोष्ठी में अभिभावकों को जरूरी सीख - April 25, 2026
- डॉ. अरुण चाइल्ड हॉस्पिटल आगरा के 25 वर्ष पूर्ण, 25 अप्रैल को निशुल्क बाल रोग शिविर, यहां कराओ पंजीकरण - April 23, 2026
- सिंधी सेंट्रल पंचायत Agra के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी का समाज के व्हाट्सएप जीवियों को करारा जवाब - April 14, 2026