लखनऊ। माफिया मुख्तार अंसारी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। 32 साल पुराने वाराणसी के बहुचर्चित अवधेश राय हत्याकांड में एमपी-एमएलए कोर्ट (MP-MLA Court) ने मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके साथ् ही एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगा है।
कुख्यात अपराधी मुख़्तार अंसारी को सजा का स्वागत करता हूँ,सजा भाजपा सरकार में ठोस पैरवी का नतीजा है,
सपा सरकार जिन्हें संरक्षण देती थी, बिरयानी खिलाती थी,अब उन्हें क़ानून की ताक़त से सजा मिल रही है!— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) June 5, 2023
पढ़ें :- Awadhesh Rai murder case: मुख्तार अंसारी को एक और बड़ा झटका, अवधेश राय हत्याकांड में दोषी करार, थोड़ी देर में होगा सजा का एलान
अजय राय की आई प्रतिक्रिया
मुख्तार अंसारी को उम्रकैद की सजा होने पर अजय राय का बयान आया। उन्होंने कहा कि, ये 32 साल की लड़ाई जो हम सभी ने मिलकर लड़ी आज उसमें सफलता मिली है और ऐसे दुर्दांत अपराधी को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। हम लोग न्यायपालिका के शुक्रगुजार है। मैं लगातार सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहा हूं मगर सुरक्षा नहीं बढ़ाई जा रही है। अगर मेरे साथ कोई दुर्घटना होती है तो उसकी जिम्मेदार भाजपा होगी।
- Agra News: प्राची, मेधा और आशिया को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाकर सीएमओ ने शुरू किया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान - February 11, 2026
- CM योगी ने बजट को बताया यूपी के 9 वर्षों के ‘नवनिर्माण की गाथा’, कहा- ‘इज ऑफ डूइंग बिजनेस’ के सिद्धांत पर काम कर रही है सरकार - February 11, 2026
- रिश्तों पर लगा कलंक: गोरखपुर में 15 साल के भतीजे को लेकर भागी 35 साल की चाची, शादी की जिद पर हुआ थाने में हाई-वोल्टेज ड्रामा - February 11, 2026