Agra, Uttar Pradesh, India. फतेहपुरसीकरी लोकसभा की सांसद खेल स्पर्धा के तीसरे दिन खेल प्रतियोगिता का आयोजन ब्लॉक अछनेरा,फतेहपुर सीकरी के खेल मौनी बाबा खेल मैदान किरावली आगरा पर हुआ। हजारों की संख्या में खिलाड़ी व दर्शकगणों ने भाग लिया।
सांसद खेल स्पर्धा आयोजन का शुभारम्भ मुख्य अतिथि फतेहपुरसीकरी लोकसभा क्षेत्र के सांसद और भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने खेलों में लगा दो जान, फतेहपुर सीकरी के नौजवान नारे के साथ किया। उनके साथ उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह रहे।
सांसद खेल स्पर्धा में ग्रामीण युवा बड़े उत्साह से भाग ले रहे हैं। ग्रामीणों में खेल आयोजन को लेकर भारी उत्साह है। ये खेल प्रतियोगिता आयोजन उत्सव का रूप लेता जा रहा है। हजारों की संख्या में ग्रामीण आ रहे हैं और आयोजन में भाग ले रहे हैं। सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि आयोजन में ग्रामीणों की भागीदारी बता रही है कि असली भारत गांव देहात में बसता है। ये खेल आयोजन ग्रामीण क्षेत्र में एक अनूठी मिसाल छोड़ेंगे।

उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने कहा कि गांव में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है,बशर्त उन प्रतिभाओं को मौका मिलना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज उन प्रतिभाओं के लिए सांसद खेल स्पर्धा के माध्यम से उनको सुनहरा अवसर दिया है।
खेल आयोजन में भाजपा जिला अध्यक्ष गिरिराज सिंह कुशवाह, ठा. गौरीशंकर सिंह सिकरवार, भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष किसान मोर्चा प्रशांत पौनिया, भाजपा जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष यशपाल राणा, गुड्डू चाहर, लक्खन सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक राणा, जिला उपाध्यक्ष सोनू चौधरी, विनोद कुमार अग्रवाल चेयरमैन किरावली, अमरपाल सिंह मुखिया सभासद किरावली, अशोक अग्रवाल चेयरमैन अछनेरा, मानसी अग्रवाल, युवा मोर्चा ब्रज छेत्र महामंत्री अमित चौधरी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हरिओम रावत, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष जगदीश सोलंकी,पवन इन्दोलिया गौरव शर्मा, आदित्य कुमार उप निदेशक युवा कल्याण, सुदर्शन युवा कल्याण अधिकारी, डॉक्टर हरी सिंह अध्यक्ष आगरा ओलंपिक, डॉक्टर सत्यदेव पचौरी कीड़ा भारतीय प्रांतीय अध्यक्ष, सुधीर नारायण, शकील खान, सुदर्शन सोलंकी, शिखा, रामलाल, डॉ. कल्पना, सुभाष चौधरी, शूरवीर चाहर, सतेंद्र यादव, अन्नू दुबे, दिग्विजय दौनेरिया, वीरू फौजदार, भूपेंद्र ठाकुर, रोहित रायकवार, सोमवीर ठाकुर, गौरव शर्मा, दीपक बंसल आदि उपस्थित रहे। संचालन रिनेश मित्तल ने किया

बुधवार को क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो, कुश्ती, वॉलीबॉल, एथलिटिक्स खेल का आयोजन किया गया। परिणाण इस प्रकार हैं-
रेस बालिका 100 मीटर
शिवानी फर्स्ट, बबीता सेकंड, दीक्षा थर्ड
रेस बालिका 400 मीटर
शिवानी फर्स्ट, काजल सेकंड, शालू थर्ड
लॉन्ग जंप
बबीता फर्स्ट, खुशी सेकंड, दीक्षा थर्ड,
दौड़ 400 मीटर बालक
धीरेंद्र फर्स्ट, अरबाज सेकंड, पवन कुमार थर्ड,
दौड़ 100 मीटर बालक
शैलेंद्र फर्स्ट, रजत सेकंड, अमन थर्ड,
लॉन्ग जंप
नेत्रपाल फर्स्ट, भोला सिंह सेकंड, अमित थर्ड
वॉलीबॉल
मौनी बाबा क्लब विजेता, सनराइज पब्लिक उपविजेता
कबड्डी बालक
शांति देवी विजेता, सूर्य क्लब उपविजेता
कबड्डी बालिका
विजेता आलिया भाई फिटनेस क्लब, उप विजेता यूपीएस नगला कोराई
भाजपा जिला प्रवक्ता राजकुमार पथिक ने बताया कि 19 नवम्बर को खेल ब्लॉक बाह, पिनाहट, जैतपुर, जरार खेल मैदान बाह पर होंगे। 20 नवम्बर प्रातः 9 बजे से ब्लॉक शमसाबाद, फतेहाबाद के खेल माउंट लिटेरा स्कूल शमसाबाद आगरा पर होंगे।
- यूपी के गाजियाबाद में हिंदूवादी गए थे औरंगज़ेब की पेंटिंग पर कालिख पोतने, पोत आये 1857 की आज़ादी के अग्रदूत बहादुर शाह जफर की पेंटिंग - April 18, 2025
- भ्रष्टाचार की आड़ में शराब की दुकान: आगरा के भावना एस्टेट मॉल में नियमों की खुलेआम उड़ रही धज्जियाँ - April 18, 2025
- मशहूर उद्योगपति पूरन डावर की हिंदी वायोग्राफी ‘संघर्ष …सफलता से समर्पण तक ’ का दिल्ली में लोकार्पण - April 18, 2025