Agra, Uttar Pradesh, India. केन्द्र सरकार की पहल पर आगरा संसदीय क्षेत्र में सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन 21 से 24 नवम्बर, 2021 तक किया जा रहा है। शुभारंभ 21 नवम्बर को प्रातः सात बजे आगरा कॉलेज, आगरा से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम तक दौड़ से किया जाएगा। कुल 14 प्रकार की स्पर्धाएं होंगी। ऑनलाइन पंजीकरण भी कराया जा सकता है।
आगरा के सांसद एवं केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने बताया कि ‘रन फार ग्रीनरी’ दौड़ में हर आयु वर्ग के लोग भाग ले सकते हैं। स्कूल, कॉलेज, सामाजिक वं स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्य तथा जनसामान्य दौड़ के लिए तैयार हैं। प्रथम 10 धावकों को पुरस्कृत किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सांसद खेल प्रतिस्पर्धा एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी। इसमें भाग लेने के लिए पंजीकरण स्टेडियम तथा मून टीवी के दिल्ली गेट स्थित कार्यालय में कराए जा सकते हैं। 19 नवम्बर को शाम पांच बजे तक पंजीकरण कराने वाले ही खेल प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे।
सांसद खेल स्पर्धा में ये प्रतियोगिताएं होंगी- एथेलेटिक्स (100 मीटर 200 मीटर, 1600 मीटर), बॉस्केटबॉल, हॉकी, कबड्डी, खोखो, वॉलीबॉल, मुक्केबाजी, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, कुश्ती, हैंडबॉल, भारोत्तोलन, वुशू और निशानेबाजी।
भाजपा के वरिष्ठ नेता दिगम्बर सिंह धाकरे ने बताया कि सांसद खेल प्रतिस्पर्धा में पंजीकरण कराने के लिए ऑनलाइन लिंक
http://agrasansadkhelspardha.online/
वरिष्ठ पत्रकार डॉ. भानु प्रताप सिंह की पुस्तकें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
https://www.amazon.in/Books-Dr-Bhanu-Pratap-Singh/s?rh=n%3A976389031%2Cp_27%3ADr+Bhanu+Pratap+Singh
- नमक की मंडी स्थित सांवरिया मार्केट में हुआ आगरा सराफा एसोसिएशन के नवीन कार्यालय का शुभारंभ: एमएलसी विजय शिवहरे और विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने किया उद्घाटन - October 21, 2026
- स्टोरी टीवी पर स्ट्रीम हुई ‘स्कैम 2024 – द डिजिटल अरेस्ट स्टोरी’: विद्या मालवडे की सीरीज़ खोलेगी साइबर ठगी का डरावना सच - October 21, 2026
- मुंबई में गूंजे भारतीय शास्त्रीय संगीत के सुर: पद्मश्री डॉ. सोमा घोष की शानदार प्रस्तुति पर झूम उठे विद्यार्थी - October 21, 2026