आगरा। सांसद राजकुमार चाहर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पत्र के माध्यम से जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण आगरा को आपदाग्रस्त घोषित करने की मांग की है। सांसद ने कहा कि आगरा जनपद में पिछले एक माह से हो रही निरंतर भारी वर्षा के कारण किसानों की संपूर्ण फसल बर्बाद हो गई है। यह स्थिति किसानों और ग्रामीण जनता के लिए अत्यंत विकट हो गई है। वर्षा के चलते न केवल फसल नष्ट हो गई है, बल्कि ग्रामीण इलाकों में बिजली की आपूर्ति भी ठप है, जिससे सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
मुख्यमंत्री को भेजे गये पत्र में सांसद ने लिखा कि जनपद को आपदा ग्रस्त जिला घोषित किया जाए ताकि प्रभावित किसानों और जनता को शीघ्र राहत प्रदान की जा सके। किसानों पर लगे केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) ऋण की वसूली रोकी जाए और उन पर लगने वाले व्याज को माफ किया जाए।
ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, क्योंकि अत्यधिक बारिश के कारण बिजली सप्लाई बाधित हो रही है, जिससे ग्रामीण जनता को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली के बिलों की वसूली पर रोक लगाई जाए, ताकि आर्थिक रूप से प्रभावित किसानों और जनता को तत्काल राहत मिल सके।
आगे उन्होंने लिखा है कि मुझे पूरा विश्वास है कि आप इस गंभीर स्थिति को समझते हुए अविलंब उचित कदम उठाएंगे और प्रभावित जनता को शीघ्र राहत दिलाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करेंगे।
- एसबीआई ग्राहकों के डेटा लीक की आशंका; डार्क वेब पर मिले 3,897 संदिग्ध रिकॉर्ड, बैंक ने शुरू कराई उच्चस्तरीय साइबर जांच - October 21, 2026
- हिंदी फिल्म ‘दरकार’ का प्रमोशनल सॉन्ग ‘जैसे राधे कृष्णा’ रिलीज: अभिनेता राजा गुरु के दमदार अंदाज ने खींचा सबका ध्यान - October 21, 2026
- नमक की मंडी स्थित सांवरिया मार्केट में हुआ आगरा सराफा एसोसिएशन के नवीन कार्यालय का शुभारंभ: एमएलसी विजय शिवहरे और विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने किया उद्घाटन - October 21, 2026