हमारे पुण्य कि देश का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं
आज के समय में देशभक्ति का सबसे बड़ा काम मतदान करना है, ये चुनाव नाली, खरंजा का नहीं
Live Story Time
Uttar Pradesh, India, Bharat. नवीन जैन सांसद राज्यसभा हरदोई से बाराबंकी पहुंचे। यहां से भाजपा प्रत्याशी और जिला पंचायत अध्यक्ष राज रानी रावत के समर्थन में व्यापारी सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने व्यापारियों में ऐसा जोश भरा कि सब भाजपा जिन्दाबाद के नारे लगाने लगे। नवीन जैन ने जब कहा “आज किसी अपराधी की हिम्मत नहीं है कि मेरे व्यापारी भाइयों की ओर आँख उठाकर देखे” तो तालियों की गड़गड़ाहट होने लगी। उन्होंने कहा कि हमारे पुण्य हैं कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। ध्यान रखें कि ये चुनाव देश का है, नाली, खरंजा या स्ट्रीट लाइट का नहीं।
सपा महापुरुषों का अपमान और भाजपा सम्मान करती है
सांसद नवीन जैन ने कहा कि मैनपुरी में समाजवादी पार्टी (सपा) के लोगों ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अपमान किया। चप्पल पहनकर चढ़ गए और भाला तोड़ दिया। सपा ने कभी भी महापुरुषों का सम्मान नहीं किया। सभी समाज के महापुरुषों का सम्मान करने करने सिर्फ भारतीय जनता पार्टी है, इसका ध्यान रखें।

मोदी जी भारतीय छात्रों को यूक्रेन से सुरक्षित लाए
उन्होंने बताया कि रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान यूक्रेन में भारतीय छात्र फँस गए थे। अभिभावकों ने गुहार लगाई तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन और रूस के राष्ट्रपति से बात की। उनसे कहा कि मेरे देश के छात्र भारत वापस आना चाहते हैं और जब आएं तो कोई गोलाबारी न हो। छात्र हाथ में तिरंगा लेकर भारत माता की जयकार करते हुए आए। युद्ध विराम हो गया। यह देख पाकिस्तान के छात्रों ने भी तिरंगा हाथ में ले लिया और भारत माता की जय कहते हुए सुरक्षित लौटे। मोदी जी ने दिखा दिया है कि भारत की ताकत क्या है। उन्होंने पूरी दुनिया में भारत का मान बढ़ाया है।
हम भूले नहीं है कि यूपी में कितने अपराध होते थे
सांसद नवीन जैन ने कहा कि हम भूले नहीं है कि यूपी में कितने अपराध होते थे। दुकानें समय से पहले बंद हो जाती थी। अपहरण उद्योग बन गया था। दादी के हाथ से बच्चे छीन लिए जाते थे। फिरौती की मांग की जाती थी। उत्तर प्रदेश में आज किसी अपराधी की हिम्मत नहीं है कि मेरे व्यापारी भाइयों की ओर आँख उठाकर देखे। छोटा अपराधी है तो घुटने पर गोली और बड़ा अपराधी है तो सीने में गोली पड़ रही है।

वोट डालने और डलवाने के लिए घर से निकलना होगा
उन्होंने कहा कि हमारे पुण्य हैं कि देश का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। यह तो आपको महसूस हो ही रहा होगा। भारतीय जनता पार्टी का साथ देना है, मोदी जी और योगी जी के हाथ मजबूत करने हैं। यह केवल बात करने से नहीं होगा। वोट डालने से हाथ मजबूत होंगे। वोट डालने और डलवाने के लिए घर से निकलना होगा।
व्यापारी ग्राहकों को मतदान की शपथ दिलाएं
उन्होंने व्यापारियों में जोश भरते हुए कहा कि 20 मई को अगर गर्मी हो भी जाए तो परवाह मत करना। मोदी जी और योगी जी को याद कर लेना, सुबह ही मतदान करना। फिर अपने परिवार और मित्रों से करा लेना। ग्राहकों को शपथ दिला देना कि 20 मई को मतदान जरूर करना। उन्हें बताना कि अच्छे कर्मों से भारत में जन्म लिया है। विश्व में सच्चा लोकतंत्र और ईमानदारी से चुनाव होता है तो भारत में। हमें अपने मन की सरकार बनाने का मौका है। देश के हित में मतदान करो। देशभक्ति का ठेका केवल सैनिकों का ही नहीं है, हमारा भी है। आज के समय में देशभक्ति का सबसे बड़ा काम मतदान करना है। व्यापारी ठान लेंगे तो भाजपा प्रत्याशी को लाखों वोटों से जीतने से कई रोक नहीं पाएगा। इन्हें जितवाने का मतलब है कि आप नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का काम करेंगे। इससे पूर्व सांसद नवीन जैन का जोरदार स्वागत किया गया।
इस दौरान भाजपा प्रत्याशी श्रीमती राजरानी रावत, भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य, महामंत्री संदीप गुप्ता, रचना श्रीवास्तव जिला उपाध्यक्ष, कार्यक्रम संयोजक नवीन राठौर, ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष अशोक भारती आदि का उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
- IILM Leads with a Commitment to Student Mental Health – Partners with YourDOST for 24/7 Support - August 20, 2025
- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान हमला, गुजरात निवासी आरोपी गिरफ्तार - August 20, 2025
- भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह पर दर्ज होगा धोखाधड़ी का मुकदमा, फ़िल्म में निवेश के नाम पर पैसा लेने का आरोप - August 20, 2025