सांसद नवीन जैन का व्यापारियों ने किया अभिनंदन, किनारी बाजार में चांदी का मुकुट पहनाया
Live Story Time
Mathura, Uttar Pradesh, India, Bharat. राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने कहा है कि व्यापारी निर्भय होकर व्यापार करें। उत्तर प्रदेश में योगी जी की सरकार है तो केंद्र में मोदी जी की सरकार। किसी गुंडे की हिम्मत नहीं है जो आपसे चौथ मांग सके। आप देख रहे हैं जो व्यापारियों को परेशान होता है उसकी क्या गत की जाती है। उसके बाद भी कोई परेशानी है आप अपने भाई को फोन करें। मैं आपकी सेवा के लिए हर समय उपस्थित हूं।
सांसद नवीन जैन फुव्वारा में किनारी बाजार स्थित शाह कॉम्प्लेक्स में मोहम्मद सिनवान नवाब के आवास पर व्यापाररियों के साथ बैठक की संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर व्यापारियों ने नवीन जैन को चांदी का मुकुट पहनाकर जोरदार अभिनंदन किया। बड़ी संख्या में उपस्थित व्यापारियों ने अपनी समस्याएं बताई, जिनका निराकरण किया गया। नवीन जैन ने स्वागत के लिए आभार जताया।

उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार व्यापारी भाइयों की हितैषी सरकार है। व्यापारियों के हित में सरकार ने अनेक कदम उठाए हैं। उत्तर प्रदेश में बड़े-बड़े उद्योगपति निवेश कर रहे हैं, इसका सीधा लाभ व्यापारियों को होता है। किसी व्यापारी भाई को अपना व्यापार शुरू करने के लिए बैंक से लोन चाहिए तो उसमें बहुत बड़ी सुविधा दी गई है।
सांसद नवीन जैन ने बताया कि व्यापारी भाई जो टैक्स दे रहे हैं से उत्तर प्रदेश में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है। हां, परेशानी उन्हें हो सकती है जो नियमों का ठीक से पालन नहीं करते हैं।
इस मौके पर शमीम शाह, इरफान सलीम, देवेंद्र गोयल, दिनेश माथुर, सुरेश महेश्वरी, प्रवीण जैन, रवि अरोड़ा, ज्योतिषाचार्य श्री कृष्ण जी, राजीव कुमार जी, आशीष जैन, समी आगाई आदि उपस्थित रहे।
- संयुक्त राष्ट्र की बजट प्रक्रिया और वित्तीय स्थिति पर उच्चस्तरीय चर्चा: राजदूत हरीश पार्वथनेनी के साथ बैठक में शामिल हुए सांसद नवीन जैन - October 21, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात: किचन में खाना बना रही बहन पर बड़े भाई ने चलाई गोली, आईसीयू में भर्ती - October 21, 2026
- राहुल गांधी के अचानक विदेश दौरे पर सियासी घमासान: सवाल पूछने पर बोले शशि थरूर — “मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूँ” - October 21, 2026