Mathura, Uttar Pradesh, India. मथुरा में पवित्र रिश्तों की मर्यादा तार-तार होने की घिनौनी घटना सामने आयी है। यहां थाना रिफाइनरी क्षेत्र के एक गांव में सौतेले पिता ने अपनी 11 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। मां की तहरीर पर थाना रिफाइनरी पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
ये है घटना
घटना शनिवार शाम की है। आरोपी पिता अपनी बेटी को शनिवार की शाम को सब्जी खरीदने के बहाने ले गया। ग्रामीणों ने खुलासा किया है कि आरोपी पिता ने पहले रास्ते में दुकान से स्मैक खरीदी इसके बाद बेटी से कहा कि वह शौच को जा रहा है। इसी बहाने से बेटी को जंगल में सुनसान जगह पर ले गया और दुराचार की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद पिता ने यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद बेटी ने किसी तरह यह बात अपनी मां को बता दी। ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश है। पीड़िता के बयान पुलिस ने दर्ज कर लिया है। थाना रिफाइनरी पुलिस ने चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। दूसरी ओर ग्रामीणों में इस बात से बेहद आक्रोश है। बड़ी संख्या में ग्रामीण सुबह थाना रिफाइनरी पहुंच गये और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किये जाने की मांग करने लगे।
आसानी से मिल रही है स्मैक
ग्रामीण इस बात से भी नाराज हैं कि क्षेत्र में मादक पदार्थों की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। यहां तक कि स्मैक जैसी नशीली वस्तु भी यहां आसानी से मिल रही है। आरएसएस पदाधिकारी का यह संगीन आरोप कई सवाल खड़े कर रहा है। इससे पहले भी इसी क्षेत्र में मदक पदार्थों की बिक्री के कई मामले सामने आ चुके हैं। जिस क्षेत्र में यह घटना हुई उसी क्षेत्र के एक चैराहे पर पुलिसकर्मियों के साथ मादक पदार्थ बेचने के आरेापी ने मारपीट कर वर्दी फाड़ दी थी। किसी तरह पुलिसकर्मी जान बचाकर भागे थे। इस मामले में बाद में आरोपियों की धरपकड हुई थी। ग्रामीणों की यह भी मांग है कि पुलिस क्षेत्र में मदक पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।
थाना रिफाइनरी के एक गांव में सौतेल बाप द्वारा अपनी 11 वर्षीय बेटी के साथ दुराचार किये जाने की घटना सामने आई है। मां की तहरीर पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाही करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। 13 फरवरी को आरोपी पिता अपनी बेटी को सब्जी खरीदने के बहाने ले गया था। मेडिकल करा कर अग्रिम कार्रवाही की जा रही है।
-एम.पी सिंह, एसपी सिटी
- Where Fortune Meets Freedom for UK Players at EliteSpin Casino - October 20, 2026
- Gransino Casino – Live Casino Features and The Experience in Spain - October 18, 2026
- Snelle Stortingen Oranje Palace Casino Simplificeert Stortingen voor Nederlanders - October 18, 2026