जिन डॉक्टरों को भगवान समझ कुन्नी देवी बांदा से एसआरएन अस्पताल अपने बहू के इलाज के लिए आई थी उन्हीं डॉक्टरों ने मिलकर उसके बेटे को बेरहमी से पीटा.
सोशल मीडिया में मारपीट का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोगो मिलकर एक शख्स को पीटते नजर आ रहे है। वीडियो प्रयागराज के एसआरएन हॉस्पिटल का बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बांदा से मरीज का इलाज कराने आये तीमारदारों को यहां के डॉक्टरों ने बुरी तरह से पिटाई कर दी।इसमें दिख रहा है कि अस्पताल में युवक की जमकर पिटाई की जा रही है। मामले में पुलिस को तहरीर दे दी गई है। देर रात खबर लिखे जाने तक कोतवाली थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोमवार शाम को एसआरएन वार्ड-12 में रिपोर्ट दिखाने को लेकर जूनियर डॉक्टरों और तीमारदार के बीच बहस हो गई। मामला इस कदर बिगड़ा कि इनमें आपस में हाथापाई शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस पहुंची।
कोतवाली थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि बांदा के थाना बबेरू ग्राम साथी की रहने वाली कुन्नी देवी अपने बेटे अंकित पटेल, भतीजे रोहित के साथ बहू सुमन का इलाज कराने एसआरएन आईं थीं।
रविवार रात घर की सीढ़ियों से गिरने के कारण सुमन के सिर पर गंभीर चोटें आई थीं। देर शाम रोहित वार्ड-12 नंबर में रिपोर्ट और दवा दिखाने के लिए गया। इसी बीच डॉक्टरों से उसकी मारपीट शुरू हो गई। मामला इतना बढ़ा कि वार्ड में ही लात घूंसे चलने लगे। लोगों ने बीच बचाव किया, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। बचाव कर रही कुन्नी देवी को भी चोटें आई हैं। अपने सामने बेटे अंकित व भतीजे रोहित को पिटता देख कुन्नी देवी बेहोश हो गईं।
थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त सूचना पर कांस्टेबल राघवेद्र सिंह व हेड कांस्टेबल श्याम सुंदर प्रसाद घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस की टीम ने पाया कि तीमारदार से हाथापाई हो रही है। पुलिस ने बीच बचाव करने का प्रयास किया। करीब 12 से 15 अज्ञात डॉक्टरों पर मारपीट का आरोप है। जांच में पता चला है कि रिपोर्ट दिखाने के लिए कमरे में घुसने से मना करने पर हंगामा हुआ है। मामले में हर बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
साभार सहित
- आगरा शिक्षक एमएलसी मतगणना में देर रात हंगामा: सपा प्रत्याशी का आरोप- भाजपा ने पीटा, भाजपा बोली- खुद फाड़ा कुर्ता; आमने-सामने आए कार्यकर्ता - October 28, 2026
- आगरा शिक्षक एमएलसी मतगणना में देर रात हंगामा: सपा प्रत्याशी का आरोप- भाजपा ने पीटा, भाजपा बोली- खुद फाड़ा कुर्ता; आमने-सामने आए कार्यकर्ता - October 28, 2026
- मैया मायावती जी को…बसपा सुप्रीमो को मां दुर्गा के 10 हाथों वाले स्वरूप में दिखाने वाला पोस्टर चर्चा में - October 27, 2026