आगरा। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर अंजनी धाम आयोजन समिति द्वारा फुलट्टी चौक पर पहली बार अंजनी धाम की भव्य सजावट कर दर्शन हेतु खोला गया। संयोजक राम टंडन ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत सुबह हवन, कीर्तन और आरती से हुई, वहीं शाम को छह बजे संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।
बाल हनुमान को पालकी में झुलाया गया, और मां भगवती मंदिर पर फूलों का भव्य बंगला सजाया गया। संपूर्ण फुलट्टी चौक को रंगीन विद्युत झालरों से सजाकर अलौकिक रूप दिया गया।
अध्यक्ष हजारीलाल वर्मा ने बताया कि सिटी स्टेशन रोड स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर बगीची से अंजनी के लाल की पालकी शोभायात्रा निकाली गई, जिसका पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। इस शोभायात्रा में गणेश जी, श्रीराम दरबार, मां काली, कैला देवी, महाकाल, खाटूश्यामजी और नंदी बाबा की भव्य झांकियां शामिल रहीं, जिनके दर्शन को भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।
समापन पर 1100 दीपों से भव्य महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें “जय श्रीराम” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
इस अवसर पर शिरोमणि सिंह, भारत भूषण, कमल शर्मा, राकेश भटनागर, नवीन शर्मा, विनय गौतम, त्रिलोकी चंद शर्मा, महावीर वर्मा, विजय कपूर, यादराम शर्मा, विपुल शर्मा, गोपाल मल्लप, ओम शर्मा, सुभाष शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
- आगरा में ‘बड़ा आदमी बनकर लौटेंगे’ पत्र लिखकर घर से भागे थे तीन बच्चे; पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद - October 19, 2026
- Agra News: कारोबार में निवेश का झांसा देकर हड़पे लाखों रुपये, रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने पीड़िता के साथ की अभद्रता और दी धमकी, शिकायत दर्ज - October 19, 2026
- 2027 के रण में उतरी बसपा; आगरा की एत्मादपुर सीट पर 22 नवंबर को होगी आकाश आनंद की बड़ी जनसभा, युवाओं पर खास फोकस - October 19, 2026