मुंबई, अप्रैल, 2025: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में हलचल मचाते हुए, विजनरी डायरेक्टर एटली, आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन, और देश की प्रमुख प्रोडक्शन कंपनी, कलानिधि मारन की सन पिक्चर्स ने एक हाई-ऑक्टेन पैन-इंडिया फिल्म के लिए अपने बहुप्रतीक्षित सहयोग की आधिकारिक घोषणा कर दी है।
यह अनटाइटल्ड फिल्म तीन जबरदस्त क्रिएटिव हस्तियों के मेल का प्रतीक है, एटली, जो जवान, थेरी, बिगिल, मर्सल जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं; अल्लू अर्जुन, पुष्पा के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता और देशभर में फैले फैनडम के प्रतीक; और सन टीवी नेटवर्क, जो भारत के सबसे प्रभावशाली मीडिया समूहों में से एक है।
फिलहाल एए 22 x ए6 के नाम से पहचानी जा रही यह फिल्म, भारतीय स्केल, इमोशन, एक्शन और भारतीय संस्कृतियों से जुड़ी कहानी का जबरदस्त मेल है, जो ग्लोबल दर्शकों को भी जोड़ने का वादा करती है। यह एक ऐतिहासिक सिनेमाई अनुभव बनने जा रही है। यह प्रोजेक्ट इस साल के अंत में फ्लोर पर जाएगा और कास्ट, क्रू व रिलीज़ शेड्यूल से जुड़ी बाकी जानकारियां जल्द ही साझा की जाएंगी।
अल्लू अर्जुन और सन पिक्चर्स के साथ इस बड़े सहयोग को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए एटली ने कहा, “यह वही फिल्म है जिसका सपना मैंने सालों से देखा है। इस कहानी को साकार रूप देने के लिए मैंने सालों तक मेहनत की है। और अब इसे अल्लू अर्जुन सर जैसे आइकॉन स्टार के साथ, कलानिधि मारन सर जैसे दूरदर्शी निर्माता के नेतृत्व में सन पिक्चर्स के बैनर तले बनाना, यह मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। यह फिल्म अपनी आत्मा में पूरी तरह से ‘मास’ है और अपनी कहानी कहने के अंदाज़ में जादुई है, जो हर दर्शक को छूएगी और मनोरंजन देगी।”
सन पिक्चर्स ने इस ऐतिहासिक सहयोग को लेकर कहा, “मास स्टोरीटेलर एटली की ग्रैंड विजन और आइकॉनिक अल्लू अर्जुन की बॉक्स ऑफिस पर सीमा तोड़ती मौजूदगी के साथ, सन पिक्चर्स का यह सहयोग एक जादुई अनुभव देने वाला है। यह एक ऐसा प्रोजेक्ट है जहाँ इंडस्ट्री के बेस्ट लोग साथ आए हैं, और हमें पूरा विश्वास है कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा ही नहीं, बल्कि ग्लोबल लेवल पर भी नए मानक स्थापित करेगी।”
सिनेमा प्रेमियों, तैयार हो जाइए, इतिहास रचने वाला है।
-up18 News
- यूपी में एमएलसी चुनाव को लेकर सियासी पारा गर्म: 23 अक्टूबर को 11 शिक्षक और स्नातक सीटों पर मतदान, भाजपा और सपा ने झोंकी पूरी ताकत - October 19, 2026
- आगरा के थाना एकता क्षेत्र में सनसनीखेज मामला, 100 फुटा रोड पर नंगे पैर और सहमी हालत में घूमती मिली दिल्ली की युवती - October 19, 2026
- हापुड़ में विज्ञापन को लेकर हुए विवाद में पत्रकार की पीट-पीटकर हत्या, आटा मिल के पास हुई वारदात से सनसनी - October 19, 2026