मुंबई , 27 दिसंबर: दो दिन पहले मुंबई में हुई एक नाव दुर्घटना में 15 लोगों की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से कुछ पर्यटक नाव के जरिए एलीफैंटा गुफाओं की ओर जा रहे थे। इसी दौरान भारतीय नौसेना की एक स्पीड बोट का पर्यटकों की नाव से दुर्घटनावश टकराव हो गया। दोनों नावों में करीब 60 लोग सवार थे। इस दुर्घटना में 15 लोगों ने अपनी जान गंवाई।
प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु मोरारी बापू ने इस दुर्घटना में मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। पूज्य बापू ने उनके परिवारजनों को 15,000-15,000 रुपये, यानि कि कुल मिलाकर 2,25,000 रुपये की आर्थिक सहायता भी समर्पित की है। यह राशि मुंबई स्थित रामकथा के श्रोता श्री प्रवीणभाई तन्ना के माध्यम से सेवा रूप में पीड़ित परिवारों तक पहुँचाई जाएगी।
पूज्य मोरारी बापू ने इस घटना में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है और उनके परिवारजनों को सांत्वना दी है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- Agra News: सुभाष बाजार में नाले पर बनी दुकानों का मामला गर्माया, नगर निगम के नोटिस के बाद व्यापारियों में हड़कंप - July 15, 2026
- नोएडा में स्कूटर की बैटरी चार्ज करते समय शॉट सर्किट से बिल्डिंग में लगी आग, 2 लोगों की मौत, 100 को बचाया गया, सीएम योगी ने लिया संज्ञान - July 15, 2026
- कन्नौज स्कूल रोमांस कांड: क्लासरूम में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए टीचर-शिक्षिका को प्रशासन ने किया सस्पेंड, पति-पत्नी के परस्पर गंभीर आरोपों से गरमाया मामला - July 15, 2026