नई दिल्ली। देश में मौजूदा राजनीतिक और अंतरराष्ट्रीय हालात के बीच एक बार फिर चुनावी माहौल को लेकर बड़ा सर्वे सामने आया है। यूरोपीय यूनियन के साथ मुक्त व्यापार समझौते की चर्चा, बांग्लादेश में जारी अस्थिरता और पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सी-वोटर ने ‘मूड ऑफ द नेशन’ सर्वे जारी किया है। सर्वे के नतीजे संकेत देते हैं कि अगर अभी लोकसभा चुनाव होते हैं तो सत्ता का पलड़ा एक बार फिर भारी रह सकता है।
सर्वे के मुताबिक, आज की तारीख में चुनाव होने पर “भारतीय जनता पार्टी” को स्पष्ट बहुमत मिल सकता है। अनुमान है कि बीजेपी को 280 सीटें मिलेंगी, जबकि “कांग्रेस के खाते में करीब 80 सीटें जाएंगी। वहीं अन्य दलों को कुल 176 सीटें मिलने का आकलन किया गया है।
“सी-वोटर” ने यह सर्वे “इंडिया टुडे”, के लिए किया है। गठबंधन के लिहाज से देखें तो एनडीए को 352 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि इंडिया गठबंधन को 182 सीटों पर सिमटता हुआ दिखाया गया है। अन्य दलों के खाते में महज 9 सीटें जाने की बात कही गई है। सर्वे में सीटों के साथ-साथ वोट शेयर का अनुमान भी पेश किया गया है।
सर्वे में यह भी पूछा गया कि भारत के लिए राजनीतिक स्थिरता क्यों जरूरी है। जवाब में 27 फीसदी लोगों ने कहा कि स्थिर सरकार होने से फैसले तेजी से लिए जाते हैं। 21 फीसदी ने पड़ोसी देशों में चल रहे संकट को वजह बताया। 17 फीसदी लोगों ने बिखरे हुए विपक्ष पर भरोसे की कमी जताई, जबकि 15 फीसदी उत्तरदाताओं ने वैश्विक हालात को देखते हुए देश में मजबूत और स्थिर सरकार की जरूरत पर जोर दिया।
सर्वे का एक अहम पहलू यह भी है कि इसमें अलग-अलग समय पर गठबंधनों की स्थिति का आकलन किया गया है। आंकड़ों के अनुसार, अगस्त 2024 में बीजेपी को 299 सीटें, अगस्त 2025 में 324 सीटें और जनवरी 2026 में 352 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस की सीटें इसी अवधि में घटती दिख रही हैं। सर्वे के मुताबिक, कांग्रेस को अगस्त 2024 में 232, अगस्त 2025 में 208 और जनवरी 2026 में 182 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।
कुल मिलाकर, सी-वोटर का यह सर्वे संकेत दे रहा है कि मौजूदा हालात में सत्ता संतुलन फिलहाल बीजेपी और एनडीए के पक्ष में जाता दिख रहा है, जबकि विपक्ष के लिए राह अभी भी चुनौतीपूर्ण बनी हुई है।
- आगरा में ससुरालियों की शर्मनाक करतूत: बहू के बेडरूम-किचन में लगाए CCTV कैमरे, दहेज के लिए बच्चों संग निकाला - February 20, 2026
- Agra News: एम्बुलेंस से शराब की तस्करी, हरियाणा से प्रयागराज जा रही 46 पेटी अवैध शराब जब्त, 2 तस्कर दबोचे - February 20, 2026
- Agra News: सर्राफा बाजार में 176 किलो चांदी की बड़ी धोखाधड़ी, लखनऊ के व्यापारी पर आरोप, मुकदमा दर्ज - February 20, 2026