उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि चार जून को भाजपा को चार सौ पार सीट मिलेगी। नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि इसका कोई वजूद नहीं है। इस चुनाव से राहुल और अखिलेश का राजनीतिक भविष्य खतरे में पड़ जायेगा। क्योंकि उन्हे करारी हार मिलने वाली है।
बोले अगर योगी सरकार न होती तो यहां सौ अतीक पैदा हो गए होते। आज कानून व्यवस्था दुरुस्त है। हर वर्ग के लोगों को बिन भेदभाव के सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इसी से भाजपा को प्रचंड जीत मिलेगी।
अतीक अहमद व मुख्तार अंसारी सपा मुखिया के आइडियल हैं। अबकी बार 400 पार का सपना साकार होने जा रहा है। कांग्रेस इसको बदल नहीं पाएगी। इंडी गठबंधन संविधान का दुश्मन है। कांग्रेस ने देश में आपातकाल लगाने का कार्य किया है। गरीबों की मदद किसी ने नहीं की। 10 साल में जो हुआ वह बीते 60 साल में नहीं हो पाया।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद माैर्य शनिवार को महराजगंज जिले के जहदा में भाजपा प्रत्याशी व केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचारियों की नींद हराम हो गई है। गठबंधन के नेता जमानत पर छूटकर मोदी का विरोध कर रहे हैं। जनता एक बार फिर मोदी सरकार बनाने का मन बना चुकी है। सपा की साइकिल पंचर हो गई है। 10 साल तो ट्रेलर था। वर्ष 2043 तक विकसित भारत का सपना साकार हाेगा।
उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी गठबंधन पर भारी पड़ रही है। पाकिस्तान दुनिया से भीख मांग रहा है। पीएम मोदी ने कहा था कि हम किसी को छेड़ेंगे नहीं और जो छेड़ेगा उसे छोड़ेंगे भी नहीं। देश के खजाने पर गरीबों का हक मोदी की गारंटी है। तुष्टीकरण करने वाले वोट की राजनीति कर रहे हैं।
कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने शरणार्थियों काे पिछड़े वर्ग का सर्टिफिकेट देकर नौकरी दे दी है। अब इसकी जांच कराई जाएगी। कांग्रेस की सरकार में भ्रष्टाचार व गरीबी को बढ़ावा मिला है। मोदी सरकार में जन धन योजना का लाभ गरीबाें को मिल रहा है। गठबंधन करके मोदी को रोकने का सपना साकार नहीं होने वाला है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कन्नौज व रायबरेली सहित यूपी की 80 सीटें भाजपा जीतेगी। विपक्ष द्वारा संविधान बदलने का दुष्प्रचार किया जा रहा है। जबकि मोदी ने डा.आंबेडर के पंचतीर्थ का निर्माण कराया है। भाजपा ने कश्मीर से 370 हटा कर देश का कल्याण किया है।
- Tanya Mittal पहुंचीं Shatam Jeeva, Jhansi के 100 एकड़ के आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र में, क्या है खास? - September 12, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026