Agra, Uttar Pradesh, India. जिम कॉर्बेट पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन आरंभ हुआ। मुख्य अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, पुलिस महानिरीक्षक राम अवतार, आई.एफ.एस. डी पी सिंह, जे.सी.पी.एस. संस्थापक इंजीनियर आरके सिंह राघव, डायरेक्टर डॉ मीना सिंह राघव, प्रधानाचार्य प्रवीण कुलश्रेष्ठ, ने मां सरस्वती एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया।
जिम कार्बेट पब्लिक स्कूल के समन्वय ए के सिंह ने बताया कि सर्वप्रथम स्कूल बैंड द्वारा परेड कर सलामी ली गई। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल एवं आरके सिंह राघव ने वॉलीबॉल खेल कर आयोजन का आरंभ किया। बच्चों ने प्रतियोगिताओं में भाग लेकर दिखा दिया कि उनमें एक खिलाड़ी भी छिपा हुआ है।

जूनियर गर्ल्स 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में फर्स्ट कुमारी तान्या (ग्रीन हाउस ), द्वितीय कुमारी सिया (येलो हाउस), तृतीय कुमारी अर्पिता ( ब्लू हाउस ) रहीं। 100 मीटर बॉयज में प्रथम पुरस्कार हर्ष (येलो हाउस), द्वितीय पुरस्कार गोविंद (ग्रीन हाउस ) तथा तृतीय पुरस्कार वैभव (ब्लू हाउस ) को दिया गया। सीनियर गर्ल्स 200 मीटर दौड़ में प्रथम पुरस्कार श्रीयांशी (ग्रीन हाउस), द्वितीय पुरस्कार आशु (येलो हाउस ) तथा तृतीय पुरस्कार जानवी (ब्लू हाउस ) को दिया गया।
वॉलीबॉल सीनियर बॉयज प्रतियोगिता में विजय प्राप्त की (रेड हाउस) ने| कबड्डी प्रतियोगिता (सीनियर बॉयज) विजय प्राप्त की (येलो हाउस ), उपविजेता (रेड हाउस)। कबड्डी सीनियर गर्ल्स प्रतियोगिता में विजय प्राप्त की (ग्रीनहाउस ) ने| रस्साकशी प्रतियोगिता में सीनियर गर्ल्स में (ग्रीनहाउस) विनर रहा। रस्साकशी प्रतियोगिता में सीनियर बॉयज विनर रहा।
यह प्रतियोगिता पीटीआई दीपक ढाकरे, पी टीआई ए के सिंह तथा गेम टीचर रितु मैम की देखरेख में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम का संचालन श्वेता ने कया। व्यवस्थाओं में रजनी कुलश्रेष्ठ, सुनीता, प्रीति नागेंद्र, विनीता, रामवीर, शुभी, नितिन, अंजलि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
- 200 साल पुराने श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का भक्तिमय आगाज: सत्यनारायण कथा और महा रुद्राभिषेक से गूंजा मोती कटरा - August 2, 2026
- 108 रुद्राभिषेक के संकल्प के साथ श्री खाटू श्याम मंदिर में सावन महोत्सव की धूम, बाबा श्याम और महादेव के दिव्य श्रृंगार ने भक्तों को किया मंत्रमुग्ध - August 2, 2026
- पर्यावरण संरक्षण की मुहिम: लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो ने हेरिटेज गार्डन में रोपे फलदार और छायादार पौधे, माली को भेंट की राशन सामग्री - August 2, 2026