Lucknow, Uttar Pradesh, India. आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से विधायक बेबीरानी मौर्य ने योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ले ली है। वे 1990 से भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय हैं। आगरा के महापौर से लेकर उत्तराखंड की राज्यपाल तक रही हैं। पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं।
बेबी रानी

मौर्य का जन्म 15 अगस्त 1956 को आगरा में हुआ। 26 अगस्त 2018 को उत्तराखंड की राज्यपाल बनीं। 1990 के दशक की शुरुआत में भारतीय जनता पार्टी की सदस्य के तौर पर सक्रिय राजनीति में प्रवेश करने वाली मौर्य 1995 से 2000 तक आगरा की महापौर रहीं। वह आगरा की महापौर बनने वाली पहली महिला थीं। 2002 से 2005 तक राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य भी रह चुकी हैं। उन्होंने बीएड और फिर कला में परास्नातक किया है। बेबी रानी मौर्य के ससुर एक आईपीएस अधिकारी थे। पति प्रदीप कुमार मौर्य पंजाब नेशनल बैंक में उच्च पद पर रह चुके हैं।

बीजेपी ने 2007 के विधानसभा चुनाव में एत्मादपुर सीट से चुनाव लड़ने के लिए मौर्य को टिकट दिया था। इस चुनाव में वह बहुजन समाज पार्टी के प्रतिद्वंद्वी नारायण सिंह सुमन से पराजित हो गईं। 2013 से 2015 तक वह भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई में कई पदों पर रहीं। जुलाई 2018 में उन्हें बाल अधिकार संरक्षण के राज्य आयोग का सदस्य बनाया गया था।
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026