मुंबई। शिवसेना पर ईडी की दूसरी कार्यवाही के बाद महाविकास अघाड़ी सरकार के मंत्रियों और नेताओं पर केंद्रीय जांच एजेंसियों का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। अनिल देशमुख , नवाब मलिक के बाद अब शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक की ग्यारह करोड़ 35 लाख की प्रॉपर्टी को ईडी ने ज़ब्त कर लिया है। यह कार्रवाई एनएसईएल (NSEL) घोटाला मामले में की गई है। जब्त की गई संपत्ति में ठाणे शहर में मौजूद दो फ्लैट और एक जमीन है। यह कार्रवाई मनी लांड्रिंग एक्ट(Money Laundering Act) के तहत की गई है। साल 2013 में मुंबई पुलिस(Mumbai Police) की ईओडब्ल्यू द्वारा दर्ज हुई एफआईआर संख्या 216 की जांच जब ईडी ने शुरू की उसके बाद यह कार्रवाई की गई है।
कुछ दिन पहले ही प्रवर्तन निदेशालय ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साले श्रीधर पाटणकर के घर और अन्य ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस कार्रवाई के बाद से ही महाविकास अघाड़ी के मंत्रियों में जबरदस्त गुस्सा था। वे लगातार उद्धव ठाकरे से यह मांग कर रहे थे कि जैसे को तैसा जवाब दिया जाना चाहिए। ऐसे में यह आशंका जताई जा रही थी कि आने वाले दिनों में महाविकास अघाड़ी और बीजेपी के बीच में टकराव बढ़ेगा। लेकिन उसके पहले ही ईडी ने शिवसेना के ठाणे से विधायक प्रताप सरनाईक पर शिकंजा कसते हुए उनकी करोड़ों रुपए की संपत्ति को ज़ब्त कर लिया है।
-एजेंसी
- शायरी और सुरों का अलौकिक संगम: जावेद अख्तर और मोहम्मद वकील लेकर आए नई रूहानी ग़ज़ल ‘बाज़ाहिर क्या है’ - October 27, 2026
- नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के लिए यश का बड़ा मास्टरस्ट्रोक: कर्नाटक में फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन की कमान संभालेंगी ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस’ - October 27, 2026
- यशराज फिल्म्स की नई फिल्म ‘बेपरवाह’ का ऐलान: अहान पांडे और शरवरी की फ्रेश जोड़ी बड़े पर्दे पर मचाएगी धमाल - October 27, 2026