yogendra upadhyay

देश के सबसे बड़े नगर कीर्तन में ‘युद्ध’, श्रद्धा का सैलाब, मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने धारण की पगड़ी

RELIGION/ CULTURE

Agra, Uttar Pradesh, India. सरबस दानी श्री गुरु गोविंद साहिब जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष में आगरा में विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। इस दौरान सर्वधर्म समभाव की छाप रही। पुरातन शस्त्र विद्या ऐसा शानदार प्रदर्शन हुआ कि लोग देखते रह गए। पंजाब से बैगपाइपर बैंड इस अवसर पर विशेष रूप से आया था। टूंडला, फिरोजाबाद एवं आगरा के आसपास के क्षेत्रों के अलावा उत्तराखंड की संगत भी शामिल हुई।

नगर कीर्तन का आरम्भ ग्रंथी हरबंस सिंह ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के आगे अरदास करके किया। उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, उनकी पत्नी प्रीति उपाध्याय, दोनों पुत्रों वात्सल्य उपाध्याय एवम अलौकिक उपाध्याय ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप को भव्य सजी हुई पालकी में पहुंचाया।

war
प्राचीन युद्धकला का प्रदर्शन

महंत योगेश पुरी, महंत निर्मल गिरि ने हिन्दू धर्म का प्रतिनिधित्व किया। भारतीय मुस्लिम परिषद, उत्तर प्रदेश सर्वदलीय मुस्लिम एक्शन कमेटी के समी आगाई, आल इण्डिया मुस्लिम इतिहाद कमेटी के रियासत अलीस ऊंची मस्जिद के इरफान सलीम ने इस्लाम का और क्रिश्चियन समाज सेवा सोसायटी के डेनिस सिल्वेरा  ने ईसाई समाज का नेतृत्व किया।

नगर कीर्तन में सबसे आगे कमांडर की जीप में मुख्तयार सिंह सिक्ख इतिहास की जानकारी देते हुए चल रहे थे। उसके पश्चात 13 घोड़ों पर नौजवान चल रहे रहे। पीछे सैकड़ों की संख्या में दोपहिया वाहनों पर नौजवान जय -जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। गुरुद्वारा काछीपुरा का शब्दी जत्था, गुरुद्वारा मिट्ठा खूं का भाई हरजोत सिंह की अगुवाई में सुखमनी सेवा का, वीर महेंद्र पाल सिंह गुरमीत सेठी, शंटी आनंद की अगुवाई में कीर्तन जत्था चल रहा, जिसमें बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं एवं बच्चे भी थे।

panch pyare
सिक्खी वेश में बच्चे।

गुरुद्वारा गुरु का ताल का सबसे विशाल जत्था मौजूदा मुखी संत बाबा प्रीतम सिंह की अगुवाई में सेवक जत्था गुरु का ताल पुरातन युद्ध कला शस्त्र विधा का संत सिपाही रंजीत अखाड़ा के नौजवान प्रदर्शन करते हुए चल रहे थे।विशेष आकर्षण अग्नि चक्र के अलावा कटार, तीर कमान, चक्कर, जंग सफा, जगदाड, तेग, भाला, गुर्ज़, निशानबाजी, तलवार का प्रदर्शन करते हुए चल रहे थे।

इनकी पीछे होली लाइट के बच्चे प्रबंधक रवि नारंग के साथ सिक्खी स्वरूप विशेष कर बच्चियां तलवार का एवं बच्चे चक्कर का बहुत सुंदर प्रदर्शन कर रही थे। गुरुद्वारा नानकपाड़ा, डी वी संतोख सिंह खालसा इंटर कालेज के बच्चे एवं बच्ची नगर कीर्तन की शोभा बढ़ा रहे थे।

sikh samaj
नगर कीर्तन में शामिल सिख समाज के प्रतिनिधि

नगर निगम आगरा से स्वच्छता का संदेश देती हुई गाड़ी नगरवासियों की पॉलीथिन मुक्त एवं कूड़े को डिब्बे में फेकने का संदेश दे रही थी। उनके साथ में एक ही ड्रेस कोड में अकाल पुरुख की फ़ौज के नौजवान सिक्ख बच्चे जप सिंह के नेतृत्व मे सफाई करते हुए चल रहे थे। स्त्री सिंह सभा का जत्था रानी सिंह की अगुवाई में चल रहा था।

गुरुद्वारा धनोली का जत्था लक्ष्मण सिंह, गुरुद्वारा नया बांस लोहामंडी का जसविंदर सिंह, गुरुद्वारा शाहगंज बॉबी आनंद, गुरुद्वारा अजीत नगर, गुरुद्वारा बल्केश्वर, गुरुद्वारा शहीद नगर हरपाल सिंह, गुरुद्वारा मधुनगर का जत्था अरजिंदर सिंह की अगुवाई में पालकी के आगे चल रहा था।

keertan

इस अवसर पर गुरु पंथ के दास के द्वारा पालकी के आगे पुष्प वर्षा की गई। श्री गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी एवं पंच प्यारे गुरुद्वारा नानकपाड़ा से आए। पालकी में ज्ञानी कुलविंदर सिंह, प्रधान रघुवीर सिंह, मनोज  राजौरा एवं जीतू बागड़ी थे। राणा रंजीत सिंह एवं वात्सल्य उपाध्याय नगर कीर्तन को व्यवस्थित कर रहे थे।

नगर कीर्तन सिक्ख समाज की धार्मिक नुमाइंदा केंद्रीय संस्था श्री गुरु सिंह सभा माईथान के तत्वाधान में निकाला गया। माई थान से शुरू होकर संत बाबा केहर सिंह बालूगंज पहुंचा। प्रधान इंद्रजीत सिंह गुजराल सचिव राजिंदर सिंह मिट्ठू, अमरजीत सिंह सेठी एवं सरदार मनमोहन ने भव्य स्वागत किया।

 

नगर कीर्तन में गुरुद्वारा माई थान के प्रधान कंवल दीप सिंह, पाली सेठी, समन्वयक बंटी ग्रोवर, वीरेंद्र सिंह, परमात्मा सिंह, प्रवीण अरोरा, राजदीप सिंह, परमजीत सिंह मक्कड़, बंटी चावला आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

गुरुद्वारा माईथान पर एसीएम पंचम विजय शर्मा, नितिन कोहली, कुंदनिका शर्मा, राम टंडन, अपूर्व शर्मा को सरोपा देकर सम्मानित किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिन्दू परिषद् एवं बजरंग दल के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। विभाग प्रचारक आनंद जी, प्रांत संगठन मंत्री आरेंद्र, विभाग कार्यवाह पंकज खंडेलवाल, हरेंद्र दुबे, दिग्विजय नाथ तिवारी, मिक्की ओबरॉय, मुकुल गुलराल, संचित खन्ना, भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के हाजी अल्ताफ हुसैन के नेतृत्व में महानगर की टीम, छीपीटोला गुरुद्वारे पर बिट्टू रेखी, देवेन्द्र सिंह जोड़ा, भारत भूषण सेव का बाजार,  फुलट्टी बाजार कमेटी नवीन चंद शर्मा, दवाई विक्रेता से पुनीत कालरा, गुरु अर्जुन देव सेवा दल, पंजाबी गली एवं पंजाबी फाटक से डॉ. कृष्ण गोपाल कपूर, कबीर पंथी सेवा दल, आनंद टाइटलर, सिक्ख यूथ वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन एवं हींग की मंडी ज्ञानी कॉम्प्लेक्स, रेडियो एसोसिएशन, एस आर कॉम्लेक्स द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

Dr. Bhanu Pratap Singh