भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प
पार्टी हाईकमान के निर्देशानुसार अभी से चुनाव में जुटना हैः योगेन्द्र उपाध्याय
भाजपा का कार्यकर्ता संगठन का सिपाही, राष्ट्रहित सर्वोपरि : भानु महाजन
Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India. भारतीय जनता पार्टी की महानगर कार्यसमिति की बैठक महाजन भवन जयपुर हाउस पर आयोजित की गई। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर विशेष अभियान पर चर्चा हुई। बैठक में वक्ताओं ने लोकसभा चुनाव में फिर से पार्टी का परचम लहराने का एक स्वर में संकल्प लिया। बैठक का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
बैठक में पार्टी के वरिष्ठ संगठन पदाधिकारियों ने पार्टी पदाधिकारियों को संगठन की रीति नीति के साथ-साथ आगामी चुनाव के लिए अभी से कमर कस लेने की बात कही। वक्ताओं ने कहा कि आगामी चुनाव में फिर से भारतीय जनता पार्टी परचम लहराएगी। भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें कार्यकर्ताओं का सम्मान और स्वाभिमान सर्वोपरि होता है।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 9 वर्षों में भारत एक सशक्त मजबूत राष्ट्र के रूप में पूरी दुनिया के सामने उभरा है। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन रहा है। उन्होंने कहा भाजपा एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है, जो भारत को एक सुंदर समृद्ध और शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित करने के लिए संकल्पित है।
उन्होंने कहा पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता आगामी दिनों में संगठन महा विस्तार और केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए घर-घर जनसंपर्क करेंगे। भानु महाजन ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र में विशिष्ट परिवारों की सूची बनाई जाएगी इस सूची में खिलाडी, कलाकार, उद्योगपति, चिकित्सक, पूर्व न्यायाधीश, शहीद परिवार सहित प्रबुद्धजन सम्मिलित होंगे जिनसे पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी व्यक्तिगत रूप से संपर्क करेंगे।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा विजेता के रूप में कार्य कैसे होना चाहिए यह भाजपा अच्छी तरीके से जानती और करती है। भारतीय जनता पार्टी में पार्टी के हर छोटे-बड़े कार्यकर्ता का सम्मान और स्वाभिमान सर्वोपरि है। पार्टी हाईकमान के निर्देशानुसार सभी को अभी से चुनाव में जुटना है।
नवनिर्वाचित महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा आज केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार में महिलाओं के सम्मान और स्वाभिमान के साथ सशक्तिकरण पर कार्य हो रहा है।
एमएलसी विजय शिवहरे ने पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए पार्टी की रीति नीति से संगठन पदाधिकारियों को रूबरू कराया। इस मौके पर पार्टी के अन्य महानगर जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी बैठक को संबोधित किया।
पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित
भाजपा कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को पटका पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। पार्टी के महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता संगठन का सच्चा सिपाही है और यही पार्टी की ताकत है। इस मौके पर मंचासीन पार्टी के महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे, महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह, पूर्व राज्य मंत्री डॉक्टर जी एस धर्मेश, विधायक डॉक्टर धर्मपाल सिंह, व्यापारी नेता टी एन अग्रवाल, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बबिता चौहान का भाजपा संगठन पदाधिकारियों द्वारा फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।
इनकी रही मौजूदगी
भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यसमिति की बैठक में महानगर महामंत्री डॉ. यादवेंद्र शर्मा, हेमंत भोजवानी, मनोज गर्ग, महेश शर्मा, राजीव लवानिया, वीरेंद्र श्रीवास्तव, बॉबी लाले, राजकुमार गुप्ता, नीरज गुप्ता, राहुल सागर, प्रदीप राठौर,महानगर मीडिया प्रभारी सुनील करमचंदानी, पार्टी के नवनिर्वाचित पार्षद, मंडल प्रभारी मंडल प्रवासी, भाजपा महानगर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और मोर्चा के अध्यक्ष,संगठन कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026
- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी प्रयागराज के लाल की जान: युद्ध क्षेत्र से मर्चेंट नेवी सेलर सनी कुमार ने भेजा ‘रेस्क्यू’ का संदेश, बेहाल पत्नी की पीएम मोदी से अपील - April 2, 2026