भारत के अमन सहरावत ने पेरिस ओलंपिक के लिए पुरुष रेसलिंग में पहला कोटा हासिल कर लिया है. अमन सहरावत ने 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल रेसलिंग का कोटा हासिल किया. इससे पहले पांच महिला पहलवान पेरिस ओलंपिक का कोटा हासिल कर चुकी हैं.
विश्व कुश्ती ओलंपिक क्वालिफायर की 57 किलोग्राम कैटेगरी के सेमीफाइनल में अमन सहरावत ने उत्तर कोरिया के पहलवान को 12-2 से हराया. हालांकि 86 किलोग्राम कैटेगरी में भारत के दीपक पूनिया पेरिस ओलंपिक का कोटा हासिल करने से चूक गए. टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए मेडल जीतने वाले रवि दहिया और बजरंग पूनिया पेरिस ओलंपिक का कोटा हासिल नहीं कर पाए हैं.
विनेश फोगाट और अंशू मलिक को पेरिस ओलंपिक का कोटा मिल चुका है.
-एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- निषाद वोटों के लिए जंग तेज: समाजवादी पार्टी द्वारा रुक्मिणी देवी को बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने के बाद संजय निषाद का तीखा प्रहार - September 18, 2026
- यूपी चुनाव से पहले सियासी पारा हाई: अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा हमला, बोले— ‘छात्रों के बीच सपा के जागरूकता अभियान को नहीं रोक पाएगी सरकार’ - September 18, 2026
- बुलंदशहर में सनसनीखेज वारदात: शिकारपुर इलाके में किसान की निर्मम हत्या, घर के पास सड़क पर मिला शव और कटी हुई टांग - September 18, 2026