आगरा। तोता के ताल में नगर निगम के अधिकारियों द्वारा आमजन का उत्पीड़न किए जाने पर महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने नाराजगी व्यक्त की है।
उन्होंने कहा कि निगम के अधिकारियों को पहले से निर्देश हैं कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर आमजन का उत्पीड़न न किया जाए। इस संबंध में सदन और कार्यकारिणी के माध्यम से नगरायुक्त को निर्देश दिए गए थे।
इसके बाद भी अधिकारी और कर्मचारी आम जनता को परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसकी बराबर शिकायत जनप्रतिनिधियों को मिल रही है। कई स्थानों पर तो बेकसूर लोगों को परेशान किया गया है। यह सभी मामले हमारे संज्ञान में है। इस मामले को लेकर भी स्पष्ट जांच के निर्देश दिए गए हैं, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- लोकसभा में गूंजी ब्रज की आवाज: सांसद राजकुमार चाहर ने उठाई ‘स्पेशल पैकेज’ की मांग, TTZ बाधाओं पर जताई चिंता - March 12, 2026
- आगरा स्कूल बस हादसा: मासूम नैना की मौत के बाद एक्शन में प्रशासन, स्कूल की मान्यता रद्द करने की संस्तुति, जर्जर बस में सीढ़ी की जगह लगी थी लकड़ी की तख्ती - March 12, 2026
- आगरा में ‘फाइनेंस माफिया’ का नंगा नाच: बीमार मां को अस्पताल ले जा रहे युवक की बीच सड़क छीनी बाइक, बोले- थाने को 50 हजार महीना देते हैं… - March 12, 2026