अमेरिका के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार दलीप सिंह ने कहा है कि अमेरिका अभी भी रूस पर प्रतिबंधों का विस्तार कर सकता है जो रूस की अर्थव्यवस्था को और भी प्रभावित करेगा.
सीबीएस को दिए गए एक इंटरव्यू में दलीप सिंह ने कहा रूस पहले से ही “एक आर्थिक खाई की ओर बढ़ रहा है और वह 1980 के दशक के सोवियत वाले जीवन स्तर की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है.”
रूस पर जारी प्रतिबंधों के कारण वह पहले ही संकट का सामना कर रहा है लेकिन सिंह ने कहा कि इन प्रतिबंधों को अभी और भी व्यापक बनाया जा सकता है और अन्य सेक्टरों को टारगेट किया जा सकता है. जिसमें अधिक बैंक और “जो क्षेत्रों पहले के प्रतिबंधों से अछूते हैं उन्हें शामिल किया जाएगा.
उन्होंने कहा, “ये ज्यादातर तेल और गैस के बारे में होगा, लेकिन इसमें अन्य क्षेत्र भी होंगे. मैं उन्हें इसकी सटीक जानकारी नहीं देना चाहता, मुझे लगता है कि पुतिन को पता होगा कि वे कौन से सेक्टर हैं.”
दलीप सिंह ने कहा कि एक अनुमान के मुताबिक इन प्रतिबंधों से रूस की अर्थव्यवस्था यूक्रेन के आक्रमण से पहले की तुलना में आधी हो जाएगी.
-एजेंसियां
- दिल्ली में आज INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च: कर्नाटक भवन में कांग्रेस नेताओं का जमावड़ा, मुख्य न्यायाधीश ने सांसदों का आवेदन नकारा - October 12, 2026
- CM योगी की चुनौती पर अखिलेश यादव का तीखा पलटवार: बोले— अयोध्या में ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरों को हराने के लिए हमारा एक युवा ‘पीडीए प्रहरी’ ही काफी - October 12, 2026
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता: पिता ने किडनी दान कर बचाई बेटे की जान, दूसरा सफल ट्रांसप्लांट रहा कामयाब - October 11, 2026