आगरा के ​प्रिया हॉस्पिटल में भ्रूण लिंग परीक्षण मामले में मथुरा का डॉक्टर गिरफ्तार

Crime Education/job HEALTH REGIONAL

Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा में भ्रूण लिंग परीक्षण के मामले में मथुरा के डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अब तक दो डॉक्टरों समेत पांच लोगों को जेल भेजा है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मारा छापा
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को हरियाणा की एसटीएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ट्रांस यमुना कालोनी में प्रिया हॉस्पिटल पर छापा मारा था। भ्रूण लिंग जांच का मामला पकड़ा था। पुलिस ने उस समय संचालक डॉ. राजीव कुमार, कर्मचारी राजेश , नौशाद और गर्भपात कराने वाली महिला के पति अवनीश को गिरफ्तार किया था। इन चारों को जेल भेज दिया गया। इसके बाद पुलिस को अन्य आरोपियों ​की तलाश थी।

पुलिस ने डॉक्टर को किया गिरफ्तार
एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने सोमवार को मथुरा के थाना गोविंदनगर स्थित अग्रसेन नगर के रहने वाले डॉ. अनुराग सिंह को गिरफ्तार किया है। उसे रामबाग चौराहे के पास से पकड़ा गया है। वह पहले प्रिया हॉस्पिटल में बैठता था। उसने ही उमी महिला से बीस हजार रुपये लिए थे। उसी का भ्रूण लिंग जांच कराने का ठेका लिया था। डॉ. अनुराग को जेल भेज दिया गया है। अब राम किशोर निवासी एत्मादपुर, नर्स सरिता निवासी टेढ़ी बगिया, डॉ. तसलीमा निवासी ताबड़ फरार हैं। इनकी तलाश की जा रही है।