Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। हाथरस के चंदपा क्षेत्र में दलित युवती के साथ हुई वीभत्स घटना की तपिस मथुरा तक महसूस की जा रही है। जनपद भर में जगह-जगह प्रदर्शन और कैंडल मार्च का सिलसिल जारी है। नगर निगम से लेकर नगर पंचायतों तक सफाईकर्मी आंदोलित हैं। प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन के माध्यम से संस्थाएं और राजनीतिक दल घटना के प्रति अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के यमुना एक्सप्रेस वे से होकर गुजरने की सूचना पर मांट टोल प्लाजा पर बडी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई थी। प्रत्येक वाहन की संघन चैकिंग की गई।
सैकड़ों लोगों ने रात में कैंडल मार्च निकाल कर घटना के प्रति संवेदना व्यक्त की
गुरूवार को हाथरस से लगने वाली जनपद की सीमाओं पर सरगर्मी रही। बल्देव क्षेत्र में हाथरस से लगी सीमा को पुलिस ने सील कर दिया। वहीं बिचपुरी पुलिस चौकी पर भी पुलिस बल तैनात कर दिया गया जिससे लोगों को हाथरस की ओर जाने से रोका जा सके। महावन नगर पंचायत के सफाईकर्मियों ने एसडीएम महावन को घटना के विरोध में ज्ञापन सौंपा। सैकड़ों लोगों ने रात में कैंडल मार्च निकाल कर घटना के प्रति सामाजिक संवेदना की अभिव्यक्ति दी। वहीं कोसीकलां, राया, बल्देव, छाता, मांट, नौहझील आदि में भी लोगों ने कैंडल मार्च निकाले। महावन में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। गुरूवार को मथुरा वृंदावन नगर निगम के सफाई कर्मचारी भी हडताल पर रहे।
पुलिस के तानाशाही रवैया के कारण मिलने नहीं दिया गया समाजवादी पार्टी
कांग्रेसियों ने होलीगेट पर कैंडल मार्च निकाला वहीं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विकास मार्केट से होली गेट तक कैंडल मार्च निकाला और श्रद्धांजलि दी। समाजवादी पार्टी के मुन्ना मलिक ने बताया कि समाजवादी पार्टी का 10 सदस्यीय डेलिगेशन पीड़ित परिवार से मिलने गया था लेकिन परिवार को पुलिस के तानाशाही रवैया के कारण मिलने नहीं दिया गया। समाजवादी पार्टी के कई बड़े नेता घटना के दिन से लगातार पीड़ित परिवार के घर पर सम्पर्क करके इंसाफ की लड़ाई लड़ रहे हैं।
बोर्डर को रवाना हुए 300 कांग्रेसी कार्यकर्ता
पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने बताया कि हाथरस में दलित युवती की दुराचार के बाद मौत हो गई। घरवालों को उसका पार्थिव शरीर भी नशीब नहीं होने दिया। हमारे नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हाथरस तक पहुंचाने के लिए हमारे करीब 300 कार्यकर्ता नोएडा की ओर गये हैं। वहां से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हाथरस ले जाया जाएगा।
पूर्व विधायक प्रदीप माथुरा को किया नजरबंद
कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रदीप मथुरा को पुलिस ने उनके कृष्णा नगर स्थित घर पर नजरबंद कर दिया। प्रशासन ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के हाथरस के आगमन की संभावना को देखते हुए यह कदम उठाया। पूर्व विधायक ने कहाकि जिस तरह से उत्तर प्रदेश सरकार और हिंदुत्व की बडी-बडी बात करने वालों ने एक हिंदू लडकी के साथ यह कृत्य किया है, भगवान राम इन्हें माफ नहीं करेंगे। हमारे नेता राहुल गांधी और प्रियंका आना चाहते हैं, लेकिन ऐसी नाकेबंदी की गई है मुझे नहीं लगता है कि वहां तक पहुंचने दिया जाएगा। मुझे होम अरेस्ट कर लिया है। पुलिस सुबह ही आ गई और कहा कि अगर आप हाथरस जाने का प्रयास करेंगे तो आपको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। योगी जी के शासन में राक्षस राज चल रहा है।
- गणतंत्र दिवस पर ताजमहल में तिरंगा फहराने का हिंदू महासभा ने किया दावा, एएसआई-सीआईएसएफ जांच में जुटी - January 26, 2026
- Agra News: फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर युवक को बनाया बंधक, अलीगढ़ में चलती कार से कूदकर बचाई जान - January 26, 2026
- जो बोले सो निहाल के जयकारों से गूंजा आगरा: बाबा दीप सिंह जी के प्रकाश पर्व पर सजा भव्य कीर्तन समागम - January 26, 2026