लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भाजपा सरकार (BJP government) पर निशाना साधा है। उन्होंने औरैया में सर्राफा से हुई लूटकांड और भाजपा के एक सांसद के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर को लेकर तंज भी कसा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘सत्ताधारी सांसद के ख़िलाफ़ पुलिस कर रही एफ़आइआर… चांदी की लूट में पुलिसवालों का हाथ… थाने से बरामद हो रहा चोरी का माल… वाह रे वाह भाजपा की डबल इंजन सरकार’!
पढ़ें :- जी-20 की बैठकों के लिए वाराणसी विश्व स्तरीय सुविधाओं से युक्त होगा: ए0के0 शर्मा
बता दें कि, बीते दिनों औरैया में एक सर्राफा से 50 किलो चांदी की लूट हुई थी। इस लूटाकांड का खुलासा हुआ तो एक इंस्पेक्टर, एक दारोगा और एक हेड कांस्टेबल की भूमिका उजागर हुई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की थी।
सत्ताधारी सांसद के ख़िलाफ़ पुलिस कर रही एफ़आइआर… चांदी की लूट में पुलिसवालों का हाथ… थाने से बरामद हो रहा चोरी का माल… वाह रे वाह भाजपा की डबल इंजन सरकार!#अस्सी_हराओ_भाजपा_हटाओ
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 11, 2023
वहीं, कन्नौज पुलिस ने भाजपा सांसद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। बीते कई दिनों से अखिलेश यादव बिना नाम लिए भाजपा सांसद सुब्रत पाठक पर निशाना भी साध रहे हैं। वहीं, सुब्रत पाठ की तरफ से भी लगातार अखिलेश यादव पर निशान साधा जा रहा है।
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता: पिता ने किडनी दान कर बचाई बेटे की जान, दूसरा सफल ट्रांसप्लांट रहा कामयाब - October 11, 2026
- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: फतेहाबाद के पास डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत - October 11, 2026
- ताजमहल में पर्यटकों के बीच जमकर हुई हाथापाई: पैर पर पैर रखने के मामूली विवाद पर भिड़े राजस्थान के पर्यटक, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप - October 11, 2026