मथुरा। बरसाना की लठमार होली पर बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में 50 हजार के इनामी को पुलिस ने सोमवार की सुबह मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। गोली से घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश अलीजान मेव उर्फ लीलो मूलरूप से राजस्थान के डींग जिले का है। न्यू कामर मार्ग स्थित बम्बा की पुलिया के निकट थाना कोसीकलां पुलिस और एसओजी के एक संयुक्त ऑपरेशन में बिछाए गए जाल में वह फंस गया। अलीजान की उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा के राज्यों में लूट और डकैती की वारदातों को अंजाम दे चुका है। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है।
पाण्डेय ने बताया कि इन दिनों होली के त्योहार की धूम मची हुई है। बरसाना की लठ्ठमार होली में शामिल होने के लिए लाखों हुरियारे देश-विदेश से आ रहे हैं। उनसे लूटपाट की फिराक में इनामी बदमाश यहां पर आया था। रात में उसकी लोकेशन मिलने पर एसओजी के साथ थाना कोसीकलां पुलिस ने उसे मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। अलीजान के दोनों पैरों में गोली लगी है। घायल को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस को तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से एक तमंचा मय तीन जिंदा कारतूस 315 बोर, चोरी की मोटरसाइकिल बिना नंबर की बरामद हुई है। अभियुक्त के खिलाफ हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के थानों में 13 मुकदमे पंजीकृत हैं। जनपद मथुरा से 08 मुकदमा में 2019 से फरार चल रहा था।
– एजेंसी
- टाइपकास्टिंग की दीवार तोड़ने वाली बॉलीवुड की 6 अभिनेत्रियां: तब्बू से लेकर कंगना रनौत तक ने हर किरदार में दिखाया नया अंदाज - October 20, 2026
- सन नियो के कलाकारों ने साझा किए दशहरे से जुड़े अपने अनुभव: सूरज प्रताप सिंह और गौरव बाजपेयी ने बताया उनके लिए क्यों खास है विजय पर्व - October 20, 2026
- दयालबाग में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया परम गुरु महाराज साहब का पावन भंडारा: धान की कटाई से लेकर प्रीतिभोज तक सेवा में जुटी रही संगत - October 20, 2026