राजस्थान के नागौर जिले के डेगाना शहर से वीभत्स घटना सामने आई है। विश्वकर्मा जयंती की शोभायात्रा में कई शामिल लोगों को एक बेकाबू गाड़ी ने पीछे से आकर टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि विश्वकर्मा जयंती के मौके पर शहर में रैली निकाली जा रही थी। तभी रैली के पीछे से अनियंत्रित बोलेरो गाड़ी ने कई लोगों को कुचल दिया जिसमें करीब आठ लोग गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और घटना का जायजा लिया।
चालक को आया हार्ट अटैक
बता दें कि विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में डेगाना शहर में रैली निकाली जा रही थी। तभी एक बेकाबू बोलेरो गाड़ी ने अनियंत्रित होकर कई लोगों को कुचल दिया। जिसमें कई गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक बोलेरो चालक को अचानक अटैक या बेहोशी आने की वजह से घटना घटित हुई।
सीसीटीवी में कैद हुई दुर्घटना
विश्वकर्मा जयंती शोभायात्रा में शामिल लोगों को बेकाबू गाड़ी के द्वारा कुचलने की दुर्घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। सीसीटीवी वीडियो में साफ दिखाई पड़ रहा है कि गाड़ी चालक पहले तो शोभायात्रा के पीछे धीरे-धीरे चल रहा था, लेकिन अचानक बोलेरो गाड़ी की स्पीड तेज हो गई और लोगों को कुचलते हुए आगे बढ़ गई। इस घटना की वजह चालक को अचानक हार्ट अटैक आना या बेहोशी छाने आना बताया जा रहा है।
-एजेंसी
- खाकी फिर शर्मसार: ताजगंज के सिपाही के साथ लिव-इन में रह रही फैशन डिजाइनर ने की आत्महत्या, शादी से मुकरने पर दी जान, आरोपी कांस्टेबल गिरफ्तार - March 13, 2026
- देहतोरा दंगल मेला: हाथरस के हरिकेश पहलवान ने जीता खिताब, राजस्थान के सुनील को दी पटखनी, उमड़ा 25 हजार दर्शकों का सैलाब - March 13, 2026
- आगरा गैस कांड: समाधिया कोल्ड स्टोर की लापरवाही ने घोंटा कुकथरी का दम, प्रशासनिक अमला रात भर रहा तैनात - March 13, 2026