आफत बनी बारिश से कई फसलें हुई खराब, किसान को लाखों रुपए का हुआ नुकसान

REGIONAL

कई फसलों में हुआ भारी नुकसान, कुछ फसलों के लिए लाभदायक रही बारिश

Agra (Uttar Pradesh, India). आगरा शहर व देहात क्षेत्र में शानिवार शाम से ही लगातार बारिश हो रही है। आफत बनी बारिश से कई फसलें खराब हो गई है। वहीं कुछ फसलों को बारिश से लाभ हुआ है। फसल खराब होने से​ किसानों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

बाजरे की फसल हुई खराब
तहसील किरावली क्षेत्र के गांव महुअर निवासी किसान संदीप शर्मा ने बताया है कि उसने अपने आठ बीघा खेत में कुछ दिनों पहले ही बाजरे की फसल की बुबाई की थी। खेत में बाजरे की फसल उग आई थी। लेकिन शानिवार शाम से लगातार हो रही बारिश से बाजरे के खेत में पानी भर गया। जिसके कारण पूरी फसल पानी में डूब गई। इससे वह खराब हो गई है। फसल खराब होने से किसान को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से नुकसान के मुआवजे की मांग की है।

भिंडी की फसल भी हुई खराब

गांव महुअर में बारिश से जलमग्न हुई भिंडी की फसल
गांव महुअर में बारिश से जलमग्न हुई भिंडी की फसल

वहीं गांव महुअर निवासी किसान रामवीर कश्यप ने अपने चार बीघा खेत में भिंडी की फसल की थी। फसल उगकर तैयार हो गई थी। लेकिन बारिश का पानी खेत में भर जाने से फसल जलमग्न हो गई है। जिसके कारण भिंडी की फसल खराब हो गई है। वहीं उन्होंने अपने खेत में खत्ता तोरई की फसल की थी। वह भी बारिश में डूबकर खराब हो गई। इससे उन्हें लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। पीड़ित किसान ने मुआवजे की मांग की है।

इन फसलों में हुआ लाभ
किसानों ने बताया है कि बारिश होने से सबसे ज्यादा लाभ धान के किसानों को हुआ है। क्योंकि धान की फसल पानी में ही होती है। इसके अलावा गर्मियों की भिंडी, लौकी, तोरई, कद्दू, ढैंचा, कपास की फसलों में लाभ हुआ है। वहीं खेतों में बारिश का पानी भर जाने कारण कई दिनों तक किसी भी फसल की बुबाई नही होगी। किसानों के अनुसार पानी सूखने के बाद ही नई फसल की बुबाई कर सकते हैं।