शराब कांड में गिरफ्तार दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया का न्यू ईयर जेल में ही मनेगा। दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले से जुड़े CBI केस में राउज एवेन्यू कोर्ट ने सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 19 जनवरी तक बढ़ा दी है।
वकील कर सकेंगे दस्तावेज की जांच: कोर्ट
कोर्ट ने सिसोदिया के वकील को 15 जनवरी तक CBI मुख्यालय में दस्तावेजों का निरीक्षण करने का समय भी दिया। सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक CBI दफ्तर जाकर दस्तावेजों की जांच कर सकते हैं। आपको बता दें, मनीष सिसोदिया को उनकी पहले बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने पर अदालत में पेश किया गया था।
गौरतलब है कि अब समाप्त हो चुकी दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 के निर्माण और कार्यान्वयन से संबंधित भ्रष्टाचार में कथित संलिप्तता के लिए मनीष सिसोदिया को 26 फरवरी को CBI ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद ED ने उन्हें आबकारी नीति मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 9 मार्च को गिरफ्तार कर लिया था।
केजरीवाल सरकार पर क्या आरोप लगे थे?
दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 से जनता और सरकार दोनों को नुकसान होने का आरोप। लाइसेंस फीस में भारी इजाफा करके बड़े कारोबारियों को लाभ पहुंचाने का आरोप। खुदरा बिक्री में सरकारी राजस्व में भारी कमी होने का आरोप।
Compiled: up18 News
- संयुक्त राष्ट्र की बजट प्रक्रिया और वित्तीय स्थिति पर उच्चस्तरीय चर्चा: राजदूत हरीश पार्वथनेनी के साथ बैठक में शामिल हुए सांसद नवीन जैन - October 21, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात: किचन में खाना बना रही बहन पर बड़े भाई ने चलाई गोली, आईसीयू में भर्ती - October 21, 2026
- राहुल गांधी के अचानक विदेश दौरे पर सियासी घमासान: सवाल पूछने पर बोले शशि थरूर — “मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूँ” - October 21, 2026