अफगानिस्तान में आज एक बस की तेल के टैंकर और बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। यह हादसा काफी भीषण था और इसमें 21 लोगों ने अपनी जान गंवा दी जबकि 38 लोग घायल हुए हैं।
रोड एक्सीडेंट्स दुनियाभर में एक बेहद ही गंभीर समस्या है। रोड एक्सीडेंट्स की वजह से हर साल दुनियाभर में कई लोगों की जान जाती हैं। दुनियाभर में आए दिन ही अलग-अलग जगहों पर रोड एक्सीडेंट्स के मामले सामने आते रहते हैं। कुछ एक्सीडेंट्स मामूली होते हैं पर कुछ गंभीर भी होते हैं। ऐसा ही एक रोड एक्सीडेंट आज रविवार 17 मार्च को अफगानिस्तान में हुआ है। अफगानिस्तान के हेलमंड प्रांत में जल्द सुबह हुआ। यह रोड एक्सीडेंट हेलमंड प्रांत के ग्रिश्क जिले में हुआ।
बस की हुई तेल के टैंकर और बाइक से जोरदार टक्कर
आज जल्द सुबह एक बस हेरात (Herat) से अफगान राजधानी काबुल (Kabul) जा रही थी और यात्रियों से भरी हुई थी। दोनों शहरों के बीच मुख्य हाइवे पर ग्रिश्क में बस की टक्कर तेल के टैंकर और बाइक से हो गई। यह टक्कर बहुत ही जोरदार थी और इस वजह से व्हीकल्स में आग भी लग गई।
21 की मौत और 38 घायल
इस एक्सीडेंट में 21 लोगों की मौत हो गई और 38 लोग इसमें घायल हो गए। घायलों को नज़दीकी अस्पताल ले जाया गया है जहाँ उनका इलाज चल रहा है।
-एजेंसी
- पार्षद किशन नायक का नाले में जन्मदिन का केक काटना लाया रंग, आगरा के ‘साईं केनाल’ नाले के लिए 35.30 करोड़ रुपये मंजूर - July 29, 2026
- आगरा में खौफनाक हादसा: जगनेर में पशु चराने गईं दो सगी बहनें तालाब में डूबीं, ग्रामीणों ने एक बच्चे को बचाया - July 29, 2026
- आगरा में ट्रांसपोर्ट गोदाम में भीषण अग्निकांड: सीएनजी ऑटो से भड़की आग, लाखों का माल जलकर राख - July 29, 2026