लखनऊ: मदरसा शिक्षा परिषद की मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी) और आलिम (सीनियर सेकेंडरी) की परीक्षाएं 434 केंद्रों पर होंगी। मदरसा बोर्ड ने 71 जिलों में 434 परीक्षा केंद्र तय कर दिए हैं। परीक्षाएं सुबह 8 से 11 बजे और दोपहर में 2 से 5 बजे तक दो पालियों में 17 से 22 फरवरी तक होंगी। इनमें प्रदेश भर के 88,839 विद्यार्थी शामिल होंगे। इसमें लखनऊ के 1935 विद्यार्थी हैं।
मदरसा बोर्ड के रजिस्ट्रार आरपी सिंह ने बताया कि फर्नीचर की व्यवस्था वाले मदरसों और इंटर कॉलेजों को ही परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य है। लखनऊ के जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सोन कुमार ने बताया कि राजधानी में छह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षाओं को नकलविहीन बनाने के लिए तैयारी की जा रही है।
लखनऊ में यहां बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र
-मदरसा अल फिरदौस रहमानी स्कूल, रहमत नगर दुबग्गा।
-मदरसा सुलतानुल मदारिस, केजीएमयू चौराहा।
-फरहीन कॉन्वेंट इंटर कॉलेज, महताबबाग दौलतगंज।
-मदरसा इरम मॉडल निस्वां स्कूल, बारूदखाना।
-फातिमा गर्ल्स इंटर कॉलेज, आरजू नगर मोहिबुल्लापुर।
-मदरसा इरम मॉडल स्कूल, एजरियांव गोमतीनगर।
-मदरसा दारुल उलूम वारसिया, विशालखंड-4 गोमतीनगर।
साभार सहित
- Agra News: खंदौली के किरण हत्याकांड का खुलासा, सिर पर ईंट से वार और गला रेतकर पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार - September 18, 2026
- आगरा के बरहन में नाबालिग से अश्लील बातचीत और धमकी देने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार: पुलिस ने खरकना रोड से दबोचा - September 18, 2026
- Agra News: खेलते-खेलते रास्ता भूलीं दो बच्चियां, मलपुरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चंद मिनटों में घर लौटीं खुशियां - September 18, 2026