उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद में तीन लोगो को मौत के घाट उतार कर इलाके में सनसनी मचाने वाला मुख्य आरोपी लल्लन खान और उसका बेटा फराज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मलिहाबाद में ट्रिपल मर्डर का आरोपी लल्लन खान उर्फ सिराज और उसका बेटा फराज फरार था। आपको बता दें कि शुक्रवार की रात जमीनी विवाद में लल्लन खान ने अपने बेटे फराज के साथ मिलकर पंद्रह साल के मासूम बच्चे समेत तीन लोगो पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी।
आपको बता दें कि गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाके में सनसनी मच गई। तीन बीघा जमीन को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया। यह दर्दनाक घटना को अंजाम देने वाला लल्लन खान एक हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ दर्जनों मामले दर्ज हैं। वहीं यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
सीसी टीवी फुटेज में नजर आ रहा था कि लल्लन खान के गोली चलाने के बाद उसका बेटा फराज बंदूक अपने हाथ में लेकर घर के दरवाजे पर जाकर दूसरी गोली चला रहा है। इसके बाद वो फिर एक रायफल को लोड कर एक और गोली चलाता है। इस फायरिंग से एक बच्चा और दो लोगो की मौत हो गई थी।
वहीं इस मामले में 1985 में लखनऊ के एसपी सिटी और यूपी के पूर्व डीजीपी रहे बृजलाल ने बताया कि 1985 के आस पास लल्लन जो इलाके में गब्बर सिंह के नाम से फेमस है घर पर दबिश की गई थी तो उसके घर से एक ही लाईसेंस पर कई हथियार मिले थे। कई असलहे अवैध थे। साथ ही लल्लन खान के घर से 30 माउजर भी बरामद हुई थीं।
-एजेंसी
- लोकसभा में गूंजी ब्रज की आवाज: सांसद राजकुमार चाहर ने उठाई ‘स्पेशल पैकेज’ की मांग, TTZ बाधाओं पर जताई चिंता - March 12, 2026
- आगरा स्कूल बस हादसा: मासूम नैना की मौत के बाद एक्शन में प्रशासन, स्कूल की मान्यता रद्द करने की संस्तुति, जर्जर बस में सीढ़ी की जगह लगी थी लकड़ी की तख्ती - March 12, 2026
- आगरा में ‘फाइनेंस माफिया’ का नंगा नाच: बीमार मां को अस्पताल ले जा रहे युवक की बीच सड़क छीनी बाइक, बोले- थाने को 50 हजार महीना देते हैं… - March 12, 2026