लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राजधानी लखनऊ में बढ़ते प्रदूषण को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि दिल्ली का प्रदूषण अब लखनऊ तक पहुँच चुका है, जिसकी वजह से यहां प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच भी आयोजित नहीं हो पा रहा है।
अखिलेश यादव ने लिखा कि मैच रद्द होने या स्थगित होने की असली वजह कोहरा या फॉग नहीं, बल्कि स्मॉग है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति राजधानी की बिगड़ती पर्यावरणीय हालत को उजागर करती है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि लखनऊ की शुद्ध हवा के लिए जिन पार्कों का निर्माण समाजवादी सरकार के दौरान कराया गया था, वहां अब इंवेटबाजी कर उन्हें बर्बाद करने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने इसे पर्यावरण के प्रति घोर लापरवाही बताते हुए कहा कि भाजपा को न इंसान की चिंता है और न ही पर्यावरण की।
अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि अब लखनऊ में रहने वालों को भी मुँह ढककर निकलने की नौबत आ गई है। उन्होंने सरकार से राजधानी के प्रदूषण पर गंभीरता से ध्यान देने और ठोस कदम उठाने की मांग की है।
- यूपी में SSR की तारीखों में बदलाव: “कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम जुड़ने से न रहे वंचित…”: मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने जारी किया संशोधित कार्यक्रम - November 10, 2026
- आगरा के मदिया कटरा में वक्फ संपत्ति के कथित सौदे पर अदालत का बड़ा एक्शन; पूर्व उपनिबंधक समेत 11 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश - November 10, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में रंगबाजो का नंगा नाच; नगला मोहनलाल में दो घरों पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, सीसीटीवी फुटेज और धमकी भरा ऑडियो वायरल - November 10, 2026